सुनील गावस्कर ने पाकिस्तान की कर दी घनघोर बेइज्जती, 'पोपटवाड़ी' के रूप में दिया नया नाम; जानें मतलब

सुनील गावस्कर ने पाकिस्तान की कर दी घनघोर बेइज्जती, 'पोपटवाड़ी' के रूप में दिया नया नाम; जानें मतलब

संक्षेप:

मुंबई क्रिकेट की बोलचाल की भाषा में, पोपटवाड़ी टीम एक कमज़ोर टीम के लिए इस्तेमाल किया जाता है। मुंबई क्रिकेट जगत में, पोपटवाड़ी टीम मुहावरा दिलीप सरदेसाई जैसे कई पुराने दिग्गज खूब इस्तेमाल किया करते थे।

Sep 15, 2025 10:21 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा एक्सपर्ट सुनील गावस्कर ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 'पोपटवाड़ी' के रूप में नया नाम दिया है। मुंबई क्रिकेट में इस शब्द का इस्तेमाल काफी होता है। गावस्कर ने पाकिस्तान को यह नाम भारत की धमाकेदार जीत के बाद दिया। एशिया कप 2025 के 6ठे मैच में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए भारत के सामने 128 रनों का टारगेट रखा था जिसे टीम इंडिया ने 25 गेंदें और 7 विकेट रहते आसानी से हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 47 रनों की कप्तानी पारी खेली, वहीं अभिषेक शर्मा ने तूफानी शुरुआत देते हुए 31 रन बनाए। कुलदीप यादव को 3 विकेट के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
read moreये भी पढ़ें:
एशिया कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें; PAK को रौंदकर भारत बना नंबर-1

मैच के बाद सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर गावस्कर ने कहा, "यह मुझे पाकिस्तान क्रिकेट टीम जैसी नहीं लगी। यह पोपटवाड़ी टीम जैसी लग रही थी।"

मुंबई क्रिकेट की बोलचाल की भाषा में, पोपटवाड़ी टीम एक कमज़ोर टीम के लिए इस्तेमाल किया जाता है। मुंबई क्रिकेट जगत में, पोपटवाड़ी टीम मुहावरा दिलीप सरदेसाई जैसे कई पुराने दिग्गज खूब इस्तेमाल किया करते थे। जिन्होंने कई कमजोर गेंदबाजी आक्रमणों को 'पोपटवाड़ी' आक्रमण कहा था।

गावस्कर ने आगे कहा, "मैं दशकों से पाकिस्तान क्रिकेट टीम को फॉलो करता आ रहा हूं। मेरी सबसे पुरानी क्रिकेट यादों में से एक है, महान खिलाड़ी हनीफ मोहम्मद का खेल देखने के लिए चर्चगेट स्टेशन से वानखेड़े स्टेडियम तक दौड़ना। यह वही टीम नहीं है। मुझे नहीं लगता कि वे दूसरी टीमों को ज्यादा चुनौती दे पाएंगे।"

read moreये भी पढ़ें:
भारत का पलड़ा भारी पड़ते देख पाकिस्तानी फैन ने ऊपर से पहन ली भारतीय जर्सी; VIDEO

जब उनसे पूछा गया कि पाकिस्तान नहीं तो, भारत को किन टीमों से सावधान रहना चाहिए, तो गावस्कर ने श्रीलंका और अफगानिस्तान का नाम लिया।

उन्होंने कहा, "श्रीलंका के पास तेज गेंदबाजी और स्पिन दोनों हैं, जबकि अफगानिस्तान एक बहुत ही अप्रत्याशित टीम है, जिसमें राशिद खान जैसे खिलाड़ी हैं। इसलिए भारत को इन दो टीमों से सावधान रहना चाहिए।"

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |