Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Pakistan vs Bangladesh live score 9th match champions trophy PAK vs BAN live scorecard in hindi Rawalpindi Stadium
PAK vs BAN : बारिश के कारण पाकिस्तान वर्सेस बांग्लादेश मैच हुआ रद्द, चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खुला जीत का खाता

PAK vs BAN : बारिश के कारण पाकिस्तान वर्सेस बांग्लादेश मैच हुआ रद्द, चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खुला जीत का खाता

संक्षेप:

  • पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का नौवां मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया है। दोनों टीमें टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीत सकी।

Feb 27, 2025 04:17 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Pakistan vs Bangladesh Champions Trophy 2025 : आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाला नौवां मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में लगातार बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण टॉस भी नहीं हो सका है। दोनों टीमों का टूर्नामेंट में सफर बेहद खराब रहा है। दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गईं थी। ये तीसरी बार हुआ है जब पाकिस्तान सीमित ओवरों की क्रिकेट के किसी वैश्विक प्रतियोगिता के पहले दौर में बाहर हो गया, इससे पहले 2023 में वनडे विश्व कप और 2024 में टी20 विश्व कप में भी पाकिस्तान की टीम पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाई थी। गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में भी बांग्लादेश का प्रदर्शन औसत रहा है।

Pakistan vs Bangladesh CT Match Highlights:

4:10 PM PAK vs BAN Live- पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया है। रावलपिंडी में होने वाले मैच में गीली आउट फील्ड और बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका।

3:26 PM PAK vs BAN Live- मैदान पर अब भी कवर मौजूद हैं। बारिश के कारण मुकाबला शुरू नहीं हो सका है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में दूसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो सकता है।

2:20 PM PAK vs BAN Live- रावलपिंडी में गीली आउटफील्ड के कारण मैच शुरू नहीं हो सका है। मैच से पहले बारिश हो रही थी लेकिन अभी रुकी हुई है। पिच के आस-पास का मैदान कवर से ढका हुआ है।

1:55 PM PAK vs BAN Live- बारिश के कारण टॉस में देरी हो सकती है। हालांकि, कवर हटा लिए गए हैं और बारिश भी रुक गई है।

1:35 PM: PAK vs BAN Live- कुछ ही देर में होगा टॉस। पाकिस्तान वर्सेस बांग्लादेश मैच का टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे होगा।

1:22 PM: PAK vs BAN Live- यह पहली बार होगा जब पाकिस्तान और बांग्लादेश चैंपियंस ट्रॉफी में एक दूसरे से भिड़ेंगे। हालांकि दोनों ही टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

1:00 PM: PAK vs BAN Live- बांग्लादेश स्क्वॉड- तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, तौहीद हृदयोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा, तंजीम हसन साकिब, परवेज हुसैन एमोन, नसुम अहमद, सौम्य सरकार

12:45 PM: PAK vs BAN Live- पाकिस्तान स्क्वॉड- इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, उस्मान खान, फहीम अशरफ

12:20 PM: PAK vs BAN Live- बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान साख की लड़ाई लड़ेगा क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी का आजोयन करने के लिए पीसीबी ने खूब पापड़ बेले हैं, टीम टूर्नामेंट से तो बाहर हो गई है, मगर अब उनकी नजरें पॉइंट्स टेबल में खाता खोलकर इज्जत बचाने पर होगी।

12:20 PM: PAK vs BAN Live- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में नौवां मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा। लगातार दो मुकाबला गंवाकर दोनों टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;