पाकिस्तान का बांग्लादेश दौरा अधर में, 3 मैचों की वनडे सीरीज पर आखिर क्या है संकट? जानिए
पाकिस्तान की टीम को बांग्लादेश के खिलाफ 11 मार्च से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी थी, लेकिन इस सीरीज को आगे पोस्टपोन किया जा सकता है। इसके पीछे का कारण जियोपॉलिटिकल टेंशन है। कई देशों के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है।

पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो चुकी है और टीम श्रीलंका से स्वदेश रवाना भी हो गई है। पाकिस्तान की टीम को 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी थी। इसके लिए पाकिस्तान की टीम को 9 मार्च को बांग्लादेश पहुंचना था, लेकिन अब खबर है कि पाकिस्तान की टीम इस दौरे को पोस्टपोन कर सकती है। बांग्लादेश के साथ दोस्ती दिखाते हुए पाकिस्तान ने इस सीरीज की घोषणा बीसीबी के साथ मिलकर की थी, क्योंकि बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप 2026 से हट गया था।
मीरपुर मे 11, 13 और 15 मार्च को तीन वनडे मैच बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीम के बीच खेले जाने थे। हालांकि, इस सीरीज पर अब संदेह के बादल हैं। इसके पीछे की वजह इजराइल, ईरान, यूएई, इटली, सऊदी अरब और दूसरे देशों से जुड़े जियोपॉलिटिकल टेंशन बताई जा रही है। पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट जियो सुपर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज तभी आयोजित होगी, जब मौजूदा हालात से ट्रेवल रिस्क या सिक्योरिटी की चिंताएं खत्म हो जाएंगी।
सूत्रों के हवाले से लिखा गया है, "मौजूदा क्षेत्रीय तनाव की वजह से यह टूर पक्का नहीं है और अंदर के लोगों के मुताबिक, यह तभी होगा जब मौजूदा हालात से ट्रैवल रिस्क या सिक्योरिटी की चिंताएं न बढ़ें।" पाकिस्तान की टीम 9 मार्च को बांग्लादेश पहुंचने वाली थी, जबकि 11, 13 और 15 मार्च को ढाका के मीरपुर के शेर ए बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तीन वनडे मैच खेले जाने थे।
पाकिस्तान में आई इन रिपोर्ट्स से सीरीज़ पर शक के बादल मंडरा रहे हैं, लेकिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीबी कहा है कि उन्हें सीरीज को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी से कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। BCB क्रिकेट ऑपरेशन्स के चेयरमैन नजमुल आबेदीन ने सोमवार को रिपोर्टर्स से कहा, "अगर बात ऐसी हो जाती है कि वे ट्रेवल नहीं कर सकते, तो हम कुछ नहीं कर सकते, लेकिन अभी तक हमें PCB से इस बारे में कोई लेटर नहीं मिला है।"
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें




