Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Pakistan to Test New Combinations Ahead of T20 World Cup 2026 Selectors set to include new faces in pak squad for T20Is
श्रीलंका सीरीज के लिए पाकिस्तान में नए खिलाड़ियों की होगी एंट्री, बाबर-राउफ जाएंगे ऑस्ट्रेलिया

श्रीलंका सीरीज के लिए पाकिस्तान में नए खिलाड़ियों की होगी एंट्री, बाबर-राउफ जाएंगे ऑस्ट्रेलिया

संक्षेप:

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए एक अहम फैसला लिया है। चयनकर्ता श्रीलंका के खिलाफ होने वाली आगामी तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम में नए और युवा चेहरों को शामिल करेंगे।

Dec 04, 2025 05:36 pm ISTHimanshu Singh Bhasha
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की चयन समिति श्रीलंका में सात से 11 जनवरी तक होने वाली तीन मैच की टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम में कुछ नए चेहरे शामिल कर सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पीसीबी ने ऑस्ट्रेलिया में 14 दिसंबर से जनवरी तक चलने वाली बिग बैश लीग में खेलने के लिए छह मुख्य खिलाड़ियों को एनओसी जारी कर रखी है। इसके बाद ही उसने श्रीलंका दौरे का कार्यक्रम बनाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह पहला अवसर है जब पाकिस्तान के इतने खिलाड़ी बीबीएल में खेलेंगे। इन खिलाड़ियों में बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी, मुहम्मद रिजवान, हसन अली, हारिस राउफ और शादाब खान शामिल हैं। रिजवान को छोड़कर अन्य सभी खिलाड़ी टी20 में पाकिस्तान की टीम के लिए खेल रहे हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीमों को पाकिस्तानी खिलाड़ियों को अनुबंधित करने की अनुमति देने से पहले यह स्पष्ट कर दिया था कि वे पूरे सत्र के लिए उपलब्ध रहेंगे। एक विश्वसनीय सूत्र ने कहा, ‘‘क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और पीसीबी के बीच यह सहमति थी कि दिसंबर में पाकिस्तान को कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलना है और जनवरी के अंतिम सप्ताह तक खिलाड़ी पूरे बिग बैश टूर्नामेंट में खेल सकते हैं। लेकिन अब स्थिति बदल गई है।’’

ये भी पढ़ें:जो रूट ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में ठोका शतक, 160वें टेस्ट में किया ये कारनामा

पीसीबी ने फखर जमां, हसन नवाज़ और नसीम शाह को भी एमिरेट्स लीग में खेलने की अनुमति दे दी है, लेकिन यह टूर्नामेंट श्रीलंका में होने वाली सीरीज से पहले समाप्त हो जाएगा। वनडे और टी20 टीम के पूर्व कप्तान रिजवान को दिसंबर 2024 के बाद से राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने सबसे छोटे प्रारूप के लिए राष्ट्रीय टीम में नहीं चुना है और ऐसे में यह खिलाड़ी बीबीएल को बड़े अवसर के रूप में देख रहा है। रिजवान ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे बिग बैश में अच्छा प्रदर्शन करने का भरोसा है और अगर आप ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो सभी का ध्यान आपकी तरफ जाता है।’’

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |