Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Pakistan T20I Tri Series Points Table After ZIM vs SL Match 2 Pakistan Sri Lanka stunned by Zimbabwe Victory Who is No 1
जिम्बाब्वे की श्रीलंका पर धमाकेदार जीत, पॉइंट्स टेबल में ऐसी उथल-पुथल देख पाकिस्तान भी दंग

जिम्बाब्वे की श्रीलंका पर धमाकेदार जीत, पॉइंट्स टेबल में ऐसी उथल-पुथल देख पाकिस्तान भी दंग

संक्षेप:

Pakistan T20I Tri Series 2025 Points Table- जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को धूल चटाकर पॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल मचा दी है। श्रीलंका पर 67 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज कर जिम्बाब्वे ट्राई सीरीज के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गया है।

Nov 21, 2025 06:13 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Pakistan T20I Tri Series 2025 Points Table- पाकिस्तान में जारी टी20 ट्राई सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार, 20 नवंबर की रात श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया। इस मैच में जिम्बाब्वे ने 67 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज कर ना सिर्फ श्रीलंका को बल्कि पाकिस्तान को भी हैरान कर दिया। जिम्बाब्वे को पाकिस्तान के हाथों पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था, मगर श्रीलंका के खिलाफ दूसरे मैच में उन्होंने जोरदार वापसी की। जिम्बाब्वे की इस जीत के हीरो कप्तान सिकंदर रजा रहे जिनके ऑलराउंड परफॉर्मेंस के दम पर टीम यह बड़ी जीत दर्ज करने में कामयाब रही। जिम्बाब्वे ने पहले बैटिंग करते हुए 163 रनों का टारगेट दिया था, जिसके सामने श्रीलंका 95 रनों पर ही ढेर हो गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:भारत में कहां देख सकेंगे एशेज का घमासान, यहां होगी AUS vs ENG लाइव स्ट्रीमिंग

जिम्बाब्वे की इस जीत से टी20 ट्राई सीरीज की पॉइंट्स टेबल में उथल पुथल मच गई है। पहला मैच हारकर जिम्बाब्वे की टीम इस मैच से पहले तीसरे पायदान पर थी, मगर अब श्रीलंका पर शानदार जीत दर्ज कर उन्होंने पाकिस्तान से नंबर-1 का ताज छीन लिया है।

जी हां, जिम्बाब्वे का नेट रन रेट इस जीत के बाद +1.471 का हो गया है, जो पाकिस्तान (+0.460) से काफी बेहतर है। वहीं श्रीलंकाई टीम तीसरे पायदान पर है।

ये भी पढ़ें:रिकी पोंटिंग ने ऋषभ पंत की कप्तानी पर लगाई मुहर, तारीफों के बांधे पुल

बता दें, पाकिस्तान, श्रीलंका और जिम्बाब्वे तीनों टीमों को एक दूसरे के खिलाफ 2-2 मैच खेलने के मौके मिलेंगे, जिसके बाद फाइनल में पहुंचने वाली दो टीमों का फैसला होगा।

पाकिस्तान टी20 ट्राई सीरीज पॉइंट्स टेबल 2025

पोजिशनटीममैचजीतहारनो रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
1.जिम्बाब्वे21102+1.471
2.पाकिस्तान11002+0.460
3.श्रीलंका10100-3.350

कैसा रहा ZIM vs SL मैच?

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बोर्ड पर लगाए। कोई बल्लेबाज इस दौरान अर्धशतक नहीं जड़ पाया, मगर सभी ने अपना-अपना योगदान दिया। कप्तान सिकंदर रजा ने 47 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने 49 रन बनाए। श्रीलंका के लिए गेंदबाजी में वानिंदु हसरंगा चमके जिन्होंने 3 विकेट चटकाए, वहीं इशान मलिंगा को 2 सफलताएं मिली।

169 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दोनों सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका (0) और कुसल मेंडिस (6) सस्ते में पवेलियन लौटे। पावरप्ले में श्रीलंका का स्कोर मात्र 25 रन था। इसके बाद भी उनकी बैटिंग यूनिट नहीं संभली और 52 के स्कोर पर तो आधी टीम पवेलियन में थी। कप्तान दासुन शनाका ने जरूर 34 रन बनाए, मगर दूसरे छोर से उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। श्रीलंकाई टीम मात्र 95 के स्कोर पर सिमट गई और जिम्बाब्वे ने यह मैच 67 रनों के अंतर से जीता।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |