पाकिस्तान हो गया है टी20 वर्ल्ड कप से बाहर या अभी भी कोई कसर है बाकी? समझें पूरा समीकरण
Pakistan T20 World Cup 2026 Semi final Scenario: इंग्लैंड से सुपर-8 में मिली हार के बाद पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। पाकिस्तान का इससे पहले सुपर-8 का पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश की भेंट चढ़ा था।

Pakistan T20 World Cup 2026 Semi final Scenario: सलमान आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के हाथों सुपर-8 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। पाकिस्तान का इंग्लैंड से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर-8 का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा था। अब उनका तीसरा और आखिरी मैच श्रीलंका के खिलाफ रह गया है। पाकिस्तान अब पूरी तरह टूर्नामेंट से तो बाहर नहीं हुआ है, मगर अब उन्हें श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ जीत ही नहीं सेमीफाइनल में पहुंचा सकती, बल्कि अब उन्हें बहुत सारी दुआओं की जरूरत है। आईए समझते हैं कैसे-
- इंग्लैंड से हारने के बाद पाकिस्तान के खाते में अब सिर्फ एक ही अंक रह गया है।
- श्रीलंका के खिलाफ 28 फरवरी को होने वाले अगले मुकाबले में अगर पाकिस्तान को जीत मिलती है तो वह अधिकतम 3 अंकों तक ही पहुंच सकता है।
- पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ-साथ न्यूजीलैंड की हार की दुआ भी करनी होगी।
- न्यूजीलैंड के टी20 वर्ल्ड कप में अभी दो मैच बाकी है। पाकिस्तान को दुआ करनी होगी कि न्यूजीलैंड अपने दोनों मैच हार जाए और वह खुद अपने तीसरे मुकाबले में श्रीलंका को पस्त कर दे।
- इस स्थिति में पाकिस्तान के खाते में 3 तो श्रीलंका के खाते में 2 अंक रह जाएंगे और पाकिस्तान को सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा।
- अगर न्यूजीलैंड श्रीलंका को हराने में कामयाब रहता है और इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें हार मिलती है। वहीं पाकिस्तान श्रीलंका को हराता है तो पाकिस्तान व न्यूजीलैंड दोनों टीमों के बराबर 3-3 अंक हो जाएंगे, इस स्थिति में मामला नेट रन रेट पर जाकर अटकेगा।
- वहीं अगर न्यूजीलैंड अगले दोनों मैच जीतने में कामयाब रहती है तो पाकिस्तान सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगा क्योंकि न्यूजीलैंड इन दो जीत के साथ 5 पॉइंट्स तक पहुंच जाएगा।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


