भारत के सामने पाकिस्तान की ऐतिहासिक हार, 16 साल से नहीं हुई थी ऐसी फजीहत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

महिला एशिया कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को ऐतिहासिक हार थमाई है। टीम इंडिया ने दुबई में खेले गए मुकाबले में 68 गेंदें शेष रहते हुए पाकिस्तान द्वारा दिए गए लक्ष्य को हासिल कर लिया। पाकिस्तान महिला टीम की टी-20 क्रिकेट में बची हुई गेंदों के लिहाज से यह दूसरी सबसे बड़ी हार है।

Pakistan Women
पाकिस्तान महिला टीम (फाइल फोटो)

महिला एशिया कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को ऐतिहासिक हार थमाई है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार, 5 सितंबर को खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में सिर्फ 55 रन बनाए और ऑलआउट हो गई। 56 रनों के लक्ष्य को भारत ने 8.4 ओवर में हासिल कर लिया। इस दौरान भारत ने अपने तीन विकेट खोए। टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 68 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। यह पाकिस्तान की महिला टी-20 क्रिकेट में बची हुई गेंदों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी हार है। इससे पहले पाकिस्तान महिला टीम इससे भी बुरी तरह 2010 में न्यूजीलैंड से हारा थी। तब न्यूजीलैंड की टीम ने पाकिस्तान महिला टीम को 2010 के महिला टी-20 वर्ल्ड कप में 70 गेंदें शेष रहते हुए शिकस्त दी थी। पाकिस्तान 2010 के बाद इतनी बुरी तरह कभी नहीं हारी थी, जिस तरीके से आज के मुकाबले में भारत से हारी है।

इस मुकाबले में भारत ने भी जीत दर्ज करते हुए दो बड़े कीर्तिमान अपने नाम किए हैं। पहला कीर्तिमान यह है कि टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बची हुई गेंदों के आधार पर यह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की चौथी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2022 में थाईलैंड को 84 गेंद, बांग्लादेश को 2023 में 70 गेंद और श्रीलंका को 2022 में 69 गेंद शेष रहते शिकस्त दी थी। अब पाकिस्तान को 68 गेंदें शेष रहते हुए शिकस्त दी है। पांचवी सबसे बड़ी जीत वेस्टइंडीज महिला टीम के खिलाफ साल 2019 में आई थी। तब भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 57 गेंदे शेष रहते शिकस्त दी थी।

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारतीय महिला टीम की सबसे बड़ी जीत का अंतर (बची हुई गेंदों के आधार पर)

84 बनाम थाईलैंड-महिला, सिलहट, 2022;

70 बनाम बांग्लादेश-महिला, हांग्जो, 2023;

69 बनाम श्रीलंका-महिला, सिलहट, 2022;

68 बनाम पाकिस्तान-महिला, दुबई, 2026;

57 बनाम वेस्ट इंडीज-महिला, ग्रोस आइलेट, 2019

दूसरा कीर्तिमान यह है कि महिला एशिया कप में भारत ने बची हुई गेंदों के आधार पर चौथी सबसे बड़ी जीत भी अपने नाम कर ली है। सबसे बड़ी जीत का कीर्तिमान भी भारत के ही नाम है जो साल 2022 में थाईलैंड को 84 गेंदें शेष रहते हुए हराकर बनाया था। दूसरी सबसे बड़ी जीत श्रीलंका के नाम है। इस टीम ने साल 2026 के एशिया कप में यूएई के खिलाफ 73 गेंदें शेष रहते जीत दर्ज की ली। तीसरे नंबर पर फिर से भारत की टीम है, जिसने साल 2022 में श्रीलंका महिला टीम को 69 गेंदें शेष रहते रौंद दिया था। अब चौथी सबसे बड़ी जीत भी 68 गेंदें शेष रहते पाकिस्तान को हराकर अपने नाम कर ली है। पांचवें नंबर पर पाकिस्तान की टीम है, जिसने 2022 में मलेशिया को 66 गेंदें शेष रहते हुए हरा दिया था। एशिया कप की 6वीं सबसे बड़ी जीत थाईलैंड के नाम है, जिसने साल 2018 में मलेशिया को 66 गेंदें शेष रहते हुए शिकस्त दी थी।

महिला टी20 एशिया कप में सबसे बड़ी जीत का अंतर (शेष गेंदों के आधार पर)

84 - भारत-महिला बनाम थाईलैंड-महिला, सिलहट, 2022;

73 - श्रीलंका-महिला बनाम यूएई-महिला, दुबई, 2026;

69 - भारत-महिला बनाम श्रीलंका-महिला, सिलहट, 2022;

68 - भारत-महिला बनाम पाकिस्तान-महिला, दुबई, 2026;

66 - पाकिस्तान-महिला बनाम मलेशिया-महिला, सिलहट, 2022;

66 - थाईलैंड-महिला बनाम मलेशिया-महिला, कुआलालंपुर, 2018

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भारत के सामने पाकिस्तान की ऐतिहासिक हार, 16 साल से नहीं हुई थी ऐसी फजीहत