पाकिस्तान ने किया T-20 और ODI टीम का ऐलान, श्रीलंका और इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

लाइव हिन्दुस्तान
share

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी-20 सीरीज और इंग्लैंड और व श्रीलंका के खिलाफ होने वाले वनडे ट्र्राई सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है।

pakistan cricket team
पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फाइल फोटो)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज और इंग्लैंड और व श्रीलंका के खिलाफ होने वाले वनडे ट्र्राई सीरीज के लिए अपनी पुरुष क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। यह घोषणा, 5 अक्टूबर सोमवार को की गई। टी-20 सीरीज के लिए सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को कप्तान घोषित किया गया है। ट्राई सीरीज में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी वनडे टीम की कप्तानी जारी रखेंगे।

तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला पाकिस्तान के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी। पहला मैच 9 अक्टूबर को होगा। दूसरा टी-20 मैच 11 अक्टूबर को और तीसरा मैच 13 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस सीरीज के समाप्त होने के बाद पाकिस्तान की टीम 7 मैचों की वनडे ट्राई सीरीज में शिरकत करेगी। पहले तीन मैच रावलपिंडी में खेले जाएंगे, फाइनल समेत बाकी के बचे मैच लाहौर में आयोजित होंगे।

श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम

साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, अराफात मिन्हास, फखर जमान, हसन नवाज, ख्वाजा नाफे (विकेटकीपर), माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मुहम्मद इमरान रंधावा, नसीम शाह, रजाउल्लाह, सैम अयूब, शादाब खान और सुफियान मोकिम।

इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज के लिए पाकिस्तान की वनडे टीम

शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अबरार अहमद, अराफात मिन्हास, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन नवाज, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), नसीम शाह, रजाउल्लाह, साद बेग (विकेटकीपर), सैम अयूब, सलमान अली आगा, शादाब खान और सूफियान मोकिम।

इन सभी टीमों के लिए पाकिस्तान का टीम मैनेजमेंट इस प्रकार है

नवीद अकरम चीमा (मैनेजर), माइक हेसन (हेड कोच), शॉन टेट (बॉलिंग कोच), माइकल स्मिथ (बैटिंग कोच), मंसूर अमजद (फील्डिंग कोच), मुहम्मद ताहिर (फिजियोथेरेपिस्ट), ग्रांट लुडेन (स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच), नबील एडगर पेस (श्रीलंका T20I के लिए टीम एनालिस्ट), उस्मान हाशमी (ट्राई-सीरीज के लिए टीम एनालिस्ट), शफकत शब्बीर (रावलपिंडी-लेग के लिए मीडिया मैनेजर), सैयद नजीर अहमद (लाहौर-लेग के लिए मीडिया मैनेजर), कर्नल उस्मान अनवरी (सिक्योरिटी मैनेजर), डॉ. वाजिद अली रफाई (टीम डॉक्टर) और मुहम्मद एहसान (मसाजर)

टी-20 और वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा (T20I और टेस्ट सीरीज)

9 अक्टूबर – पहला T20I, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

11 अक्टूबर – दूसरा T20I, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

13 अक्टूबर – तीसरा T20I, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

ODI ट्राई-सीरीज (इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका)

18 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

20 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

22 अक्टूबर – श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

25 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

27 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

29 अक्टूबर – श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

31 अक्टूबर – ट्राई-सीरीज का फाइनल, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़पाकिस्तान ने किया T-20 और ODI टीम का ऐलान, श्रीलंका और इंग्लैंड से होगी भिड़ंत