हार के बाद अब पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, 40% मैच फीस के साथ काट दिए 8 WTC अंक
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में धीमी ओवर गति के कारण पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर आईसीसी ने भारी जुर्माना लगाया है। पाकिस्तान के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से 8 अंक काट लिए गए हैं और मैच फीस का 40% जुर्माना लगाया गया है।

बांग्लादेश के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी से भी सजा मिली है। मीरपुर में पाकिस्तान की टीम को धीमी ओवर गति का दोषी पाया गया है, जिसके कारण आईसीसी ने पाकिस्तान पर मैच फीस का 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में आठ अंक काट लिए हैं। पाकिस्तान की टीम को निर्धारित समय से आठ ओवर कम डालने का दोषी पाया गया। बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 104 रनों से करारी शिकस्त दी थी।
क्या है नियम
आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत निर्धारित समय में प्रत्येक कम ओवर फेंकने पर खिलाड़ियों को अपनी मैच फीस का 5% जुर्माना देना पड़ता है और टीम का 1 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट काटा जाता है। पाकिस्तान पहले टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ निर्धारित समय से 8 ओवर पीछे पाया गया था। यह सजा एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के जेफ क्रो ने लगाई।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्लेइंग कंडीशंस के अनुच्छेद 16.11.2 के अनुसार टीम के हर एक ओवर कम फेंकने पर 1 चैंपियनशिप पॉइंट काटा जाता है। इसके परिणामस्वरूप पाकिस्तान के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में से आठ महत्वपूर्ण अंक काट लिए गए हैं।
मैच की बात करें तो बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा के 5 विकेट की बदौलत बांग्लादेश ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान के खिलाफ पांचवें और अंतिम दिन 104 रन से जीत हासिल की। बांग्लादेश द्वारा दिए गए 268 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 163 रन ही बना सकी। नाहिद ने अंतिम दिन टी ब्रेक के बाद तीन ओवर में पांच रन देकर सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान और नोमान अली को आउट किया। तेज गेंदबाज तास्किन अहमद ने भी उनका अच्छा साथ निभाते हुए 40 रन पर दो विकेट चटकाए।
मसूद की हो सकती है छुट्टी
बांग्लादेश से मंगलवार को पहले टेस्ट में 104 रन से मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान शान मसूद की जगह बाबर आजम को टेस्ट कप्तान के तौर पर लाने की तैयारी कर रहा है। ढाका में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद मसूद की कप्तानी को लेकर पाकिस्तान में कड़ी आलोचना हुई। बल्ले से भी मसूद का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह दोनों पारियों में नाकाम रहे। टीम के करीबी एक सूत्र के अनुसार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र के बाकी मैच के लिए बाबर को टेस्ट कप्तान के तौर पर फिर से नियुक्त करने का अभियान शुरू हो गया है क्योंकि पाकिस्तान को इस साल अभी सात और टेस्ट खेलने हैं।
मसूद दिसंबर 2023 से टेस्ट कप्तान नियुक्त हुए थे और तब से उनके कार्यकाल में पाकिस्तान ने 15 में से 11 मैच गंवाए हैं। वहीं बाबर घुटने की चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट नहीं खेल पाए थे और 18 मई से शुरू होने वाले दूसरे मैच में उनकी वापसी की संभावना है।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



