भारत से हारने के बावजूद पाकिस्तान दिखा रहा टशन, उस्मान तारिक ने कहा- टीम में घबराहट का...

Feb 17, 2026 07:49 pm ISTMd.Akram कोलंबो, भाषा
share Share
Follow Us on

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के हाथों करारी हार के बावजूद पाकिस्तान टशन दिखाने से बाज नहीं आ रहा। जानिए, पाकिस्तान के आखिरी ग्रुप मैच से पहले 'मिस्ट्री स्पिनर' उस्मान तारिक ने क्या कुछ कहा?

भारत से हारने के बावजूद पाकिस्तान दिखा रहा टशन, उस्मान तारिक ने कहा- टीम में घबराहट का...

भारत के हाथों टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मिली करारी शिकस्त के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों को प्रशंसकों और पूर्व क्रिकेटरों की तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा है लेकिन ऑफ स्पिनर उस्मान तारिक ने मंगलवार को कहा कि इस हार के बावजूद टीम पर किसी तरह का दबाव नहीं है। इस 28 वर्षीय 'मिस्ट्री स्पिनर' (जिसकी गेंदों को पढ़ना बल्लेबाज के लिए मुश्किल होता है) ने भारत के खिलाफ फीके प्रदर्शन के बाद अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी का भी बचाव करते हुए कहा कि इन दोनों खिलाड़ियों ने पाकिस्तान को कई मैच जिताए हैं।

'लोगों को लगता है कि टीम में घबराहट है'

अनोखे गेंदबाजी एक्शन से सुर्खियां बटोरने वाले तारीक ने नामीबिया के खिलाफ ग्रुप चरण के अपने आखिरी मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ''सच कहूं तो यह दबाव ज्यादातर दर्शकों और बाहरी शोर से होता है। लोगों को लगता है कि टीम में घबराहट का माहौल है लेकिन टीम के भीतर मैंने ऐसा कोई दबाव महसूस नहीं किया। जीत और हार खेल का हिस्सा हैं।" उन्होंने नामीबिया के खिलाफ एकादश में बदलाव के बारे में पूछे जाने पर कहा, ''हम अपनी ताकत पर भरोसा करते हैं और आने वाले मैचों में उसी का इस्तेमाल करेंगे। फिलहाल अंतिम एकादश को लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। मैच के दिन देखा जाएगा कि कौन खेलता है।" पाकिस्तान को टूर्नामेंट के सुपर आठ चरण में पहुंचने के लिए नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी।

'फिर मौका मिला तो मैं पिछली बार से...'

उन्होंने कहा, ''भारत के खिलाफ मैच के बाद हमने बैठक की। हमने इस पर चर्चा की कि हमारी योजनाओं में कहा खामी रह गई, किन क्षेत्रों में चूक हुई और उन्हें कैसे सुधारा जाए ताकि वही गलतियां दोबारा न हों। हम उन कमियों पर काम करेंगे और इससे निश्चित रूप से बेहतर नतीजे मिलेंगे।'' भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से प्रेरित होकर क्रिकेट खेलने वाले इस गेंदबाज ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों की उनके खिलाफ योजना कारगर रही। इस मुकाबले में चार ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लेने वाले तारिक ने कहा, ''पाकिस्तान-भारत मैच पूरा देश देखता है और दुनिया भर की नजरें भी उसी पर होती हैं। यह मेरे लिए बड़ा मौका था ताकि मैं अपनी पहचान बना सकूं। मैं हालांकि उस स्तर तक नहीं पहुंच पाया, जैसा मुझे करना चाहिए था। अगर फिर मौका मिला तो मैं पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।"

'भारतीय बल्लेबाजों की योजना कारगर रही'

उन्होंने कहा, ''भारतीय बल्लेबाजों की योजना कारगर रही। मैं अपनी रणनीति के अनुसार विकेट लेने की कोशिश कर रहा था। अंत में मुझे लगा कि मेरी ओर से गेंदबाजी संतुलित रही। विकेट भले कम मिले, लेकिन रन भी ज्यादा नहीं दिए। कई बार एक गेंदबाज रन पर अंकुश लगाता है तो दूसरे छोर से विकेट मिल जाते हैं।'' नामीबिया के कोच क्रेग विलियम्स ने कहा कि उनकी टीम टूर्नामेंट का समापन सकारात्मक अंदाज में करना चाहती है। उन्होंने कहा, ''पिछले तीन मैचों में हर बार हम जीत की स्थिति में थे, लेकिन छोटी-छोटी गलतियों का प्रतिद्वंद्वी टीमों ने फायदा उठाया।'' उन्होंने कहा, ''हम चाहते हैं कि आखिरी मैच में मजबूत प्रदर्शन कर टूर्नामेंट का अंत बेहतर तरीके से करें। भारत के खिलाफ भी हमने खुद को ऐसी स्थिति में पहुंचाया था, जहां से जीत की उम्मीद बन सकती थी। हमने अच्छा क्रिकेट खेला है और उम्मीद है कि आखिरी मैच में हम उसे पूरी तरह अमल में ला पाएंगे।"

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;