पाकिस्तान को मिली टी20 वर्ल्ड कप से हटने की सलाह, राशिद लतीफ बोले- अगर पलटे तो हर कोने से थप्पड़ पड़ेंगे

Lokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने PCB को बांग्लादेश का सपोर्ट करने को कहा है, साथ ही टी20 वर्ल्ड कप को बॉयकॉट करने की भी सलाह दी है। बांग्लादेश सुरक्षा कारणों की वजह से भारत में मैच नहीं खेलना चाहता।

पाकिस्तान को मिली टी20 वर्ल्ड कप से हटने की सलाह, राशिद लतीफ बोले- अगर पलटे तो हर कोने से थप्पड़ पड़ेंगे

बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने सभी मैच भारत में खेलेगा या नहीं इस पर जल्द फैसला आने वाला है। इससे पहले पाकिस्तान की ओर से गीदड़ भभकी आई है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने अपनी टीम को बांग्लादेश का सपोर्ट कनरे के लिए टी20 वर्ल्ड कप को बॉयकॉट करने की सलाह दी है। भारत और बांग्लादेश के बीच जारी तनाव को देखते हुए बांग्लादेश आगामी टी20 वर्ल्ड कप का कोई मैच भारत में नहीं खेलना चाहता। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने आईसीसी को लेटर भी लिखा है, हालांकि आईसीसी ने उनकी इस मांग को ठुकरा दिया है। अब लतीफ का कहना है कि पाकिस्तान को बांग्लादेश का सपोर्ट करना चाहिए। अगर दोनों देश पीछे हटते हैं और वर्ल्ड कप खेलते हैं तो हर कोने से थप्पड़ पड़ेंगे। इस दौरान रशिद ने अमित शाह और जय शाह का भी नाम लिया।

यूट्यूब चैनल CaughtBehindShow पर लतीफ ने कहा, “अगर पाकिस्तान और भारत का मैच नहीं होता है, तो आपका 50 परसेंट वर्ल्ड कप खत्म हो जाएगा। यह मौजूदा क्रिकेट सिस्टम को चुनौती देने का एक शानदार मौका है। पाकिस्तान को कहना चाहिए कि वे बांग्लादेश के साथ हैं और T20 वर्ल्ड कप खेलने से मना कर देना चाहिए। यह स्टैंड लेने का समय है। इसके लिए हिम्मत चाहिए।”

लतीफ ने इस मामले को लेकर ICC के रवैये की आलोचना करते हुए कहा कि सुरक्षा को लेकर उसका भरोसा गलत था।

उन्होंने कहा, "यह कोई अच्छा फैसला नहीं लगता। आज ICC कह रहा है कि भारत में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को कोई खतरा नहीं है। दुनिया की कोई भी एजेंसी यह नहीं कह सकती कि कोई खतरा नहीं है - ICC ऐसा कैसे कह सकता है? सबसे सुरक्षित जगहों पर भी कोई ऐसी गारंटी नहीं दे सकता। उम्मीद है कि किसी भी टीम के साथ कुछ बुरा न हो।"

लतीफ ने भारत के गृह मंत्री और ICC चेयरमैन जय शाह का जिक्र करते हुए कहा, "यह एक पॉलिटिकल चाल है - अमित शाह से लेकर जय शाह तक। ट्रम्प कार्ड अभी भी पाकिस्तान के पास है। बांग्लादेश का रुख सही है। पाकिस्तान को इससे बेहतर मौका नहीं मिलेगा।"

लतीफ ने कहा कि पाकिस्तान को सिर्फ बयान देने के बजाय मजबूती से जवाब देना चाहिए।

उन्होंने कहा, "अगर पाकिस्तान नहीं खेलता है, तो यह वर्ल्ड कप रोकने जैसा होगा। पाकिस्तान ही मुख्य है। हां, पाकिस्तान को भविष्य में नुकसान हो सकता है। अगर पाकिस्तान ICC इवेंट्स में खेलने से मना करता है, तो उस पर बैन लग सकते हैं। लेकिन सिर्फ बातों का कोई फायदा नहीं है - अब यह दिखाने का समय है कि आप किसका साथ देते हैं।"

दोनों देशों के बीच तालमेल की बात करते हुए लतीफ ने कहा, “अगर पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच भरोसा है, तो यह किया जा सकता है। देखते हैं कि ICC के अल्टीमेटम के जवाब में बांग्लादेश क्या फैसला लेता है।”

उन्होंने चेतावनी दी कि पीछे हटने के नतीजे बुरे होंगे। उन्होंने कहा, “अगर वे झुक जाते हैं और वर्ल्ड कप खेलते हैं, तो पाकिस्तान और बांग्लादेश दोनों को हर तरफ से आलोचना झेलनी पड़ेगी, (“हर कोने से थप्पड़ पड़ेंगे”)।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।