साहिबजादा फरहान की कप्तानी में पाकिस्तान का कमाल, पहले टी-20 मैच में श्रीलंका को 4 विकेट से हराया

लाइव हिन्दुस्तान
share

साहिबजादा फरहान की कप्तानी में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच मेजबान टीम ने श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया है। इस मुकाबले में पाक कप्तान ने 89 रनों की दमदार पारी खेली और जीत का मोर्चा खुद संभाला।

Sahibzada Farhan
पाकिस्तान के कप्तान साहिबजादा फरहान (फाइल फोटो)

सलमान अली आगा को लंबे समय तक बतौर कप्तान टेस्ट करने के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने साहिबजादा फरहान की तरफ रुख किया है। श्रीलंका की टीम इस समय पाकिस्तान के दौरे पर है, जहां उसे मेजबान टीम के साथ तीन टी-20 मैच और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। पहला टी-20 मैच रावलपिंडी में खेला जा चुका है। शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका पर 4 विकेट से जीत दर्ज की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम ने इसे 7 गेंदें शेष रहते 18.5 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

श्रीलंका ने बनाए 182 रन, लाहिरू ने खेली 91 रनों की पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। 9 रनों के स्कोर पर पहला विकेट गिर गया। इसके बाद 18 रनों के स्कोर पर दूसरा बल्लेबाज भी पवेलियन लौट गया। हालांकि, इसके बाद लाहिरू उदरा और कामिंदु मेंडिस ने तीसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 60 रनों की साझेदारी की। 78 पर तीसरा विकेट गिरने के बाद 83 पर चौथा भी गिर गया। हालांकि, इसके बाद लाहिरू और शनाका के बीच 57 रनों की साझेदारी हुई। आखिर में लाहिरू ने वेलालगे के साथ मिलकर 27 रन जोड़े और टीम का स्कोर आखिरकार 20 ओवर में 182 रन 8 विकेट के नुकसान पर पहुंचा दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज लाहिरू उदरा ने 55 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 11 चौके और 1 छक्का लगाया। इसके अलावा कामिंदु मेंडिस ने 23 और दसुन शनाका ने 18 रन बनाए। बाकी के 8 बल्लेबाजों में से कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सका। कप्तान कुसल मेंडिस 1, कामिल 6, सहन आचिरागे 1, दुनिथ वेलालगे 5, तीक्षणा 1, चमीरा 6 और ईशान मलिंगा ने 1 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से इस मैच में नसीम शाह ने 3, मोहम्मद इमरान रंधावा ने 2 विकेट लिए। इसके अलावा शादाब खान, सैम अयूब और रजाउल्लाह को 1-1 विकेट मिले। अबरार अहमद को कोई विकेट हाथ नहीं लगा।

पाकिस्तानी कप्तान का कहर, 7 गेंदे शेष रहते मिली जीत

183 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत दमदार रही और फखर जमान और साहिबजादा फरहान के बीच अर्धशतकीय साझेदारी के बाद पहला विकेट 54 के स्कोर पर गिरा। साहिबजादा फरहान और सदाकत के बीच 92 रनों की साझेदारी हुई और यहीं से लगा कि मैच खत्म हो गया है। इस मैच में कप्तान फरहान ने 53 गेंदों में 89 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और चार छक्के जडे। 167 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के कप्तान ने संयम और आक्रमण दोनों का परिचय दिया। फखर जमान ने 13 गेंदों में 21 रनों की पारी खेली। माज सदाकत ने 29 गेंदों में 50 रन बनाए और पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई। आखिर में पाकिस्तान की बल्लेबाजी लड़खड़ाई जरूर लेकिन ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों ने अपना काम कर दिया था इस कारण स्कोर चेज करने में मेजबान टीम सफल रही। श्रीलंका के गेंदबाजों ने पाक बल्लेबाजों को ज्यादा चुनौती नहीं दी। ईशान मलिंगा और महीश तीक्षणा ने दो- दो विकेट लिए। नुमान थुशासा और दुश्मंथा चमीरा को 1-1 विकेट हासिल हुए।

तीन मैचों की सीरीज में पाकिस्तान ने 1-0 की बढ़त बना ली है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़साहिबजादा फरहान की कप्तानी में पाकिस्तान का कमाल, T-20I में श्रीलंका को थमाई हार