पाकिस्तान शाहीन्स और इंग्लैंड लॉयन्स की सीरीज हुई रद्द, PCB ने किया कंफर्म; आखिर क्या है वजह?

Mar 03, 2026 07:31 pm ISTMd.Akram कराची, भाषा
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान शाहीन्स और इंग्लैंड लॉयन्स की सीरीज रद्द हो गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इसकी पुष्टि कर दी है। सीसीज को खाड़ी देशों में बढ़े तनाव के कारण रद्द किया गया है।

पाकिस्तान शाहीन्स और इंग्लैंड लॉयन्स की सीरीज हुई रद्द, PCB ने किया कंफर्म; आखिर क्या है वजह?

पाकिस्तान शाहीन्स और इंग्लैंड लॉयन्स के बीच अबु धाबी में चल रही सीमित ओवरों की मौजूदा सीरीज को अमेरिका और इजराइल के ईरान पर हमले के बाद खाड़ी देशों में बढ़े तनाव और सैन्य कार्रवाई के कारण रद्द कर दिया गया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीमित ओवरों का दौरा पूरा कर चुकी पाकिस्तान की महिला टीम भी सोमवार से जोहानिसबर्ग में फंसी हुई है क्योंकि पश्चिम एशिया में विमान सेवा बाधित होने की वजह से उन्हें स्वदेश वापसी के लिए कोई उड़ान नहीं मिल पा रही है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की कि इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से सलाह के बाद अबु धाबी में सीमित ओवरों की सीरीज रद्द कर दी गई है। प्रवक्ता ने कहा, ''दोनों टीम अबु धाबी से पहली उपलब्ध उड़ान से रवाना होंगी।'' दोनों टीम के बीच सीमित ओवरों की सीरीज के तीन टी20 मैच और दो वनडे मैच पूरे हो चुके थे जबकि तीन वनडे बाकी थे। इंग्लैंड लॉयन्स ने सभी पांच मैच आसानी से जीते थे।

अमेरिका और इजराइल ने शनिवार को ईरान पर बड़ा हमला किया। ईरान पर मिसाइल हमलों के बाद वायु क्षेत्र बंद होने की वजह से कई देशों को अपना एयरस्पेस बंद करने या उस पर रोक लगाने पर मजबूर होना पड़ा। वहीं, अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्रों पर लगे प्रतिबंधों के कारण टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल की दौड़ से से बाहर होने वाली वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम भारत में ही फंसी हुई है। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने कहा है कि वह खिलाड़ियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

खाड़ी क्षेत्र में हवाई सेवाएं फिलहाल निलंबित हैं और दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी नुकसान की खबर है, जो दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने एक बयान में कहा, ''सीडब्ल्यूआई यह बताना चाहता है कि आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद वेस्टइंडीज की सीनियर पुरुष टीम अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र में प्रतिबंधों के कारण भारत से रवाना नहीं हो पाई।'' वेस्टइंडीज के अलावा जिम्बाब्वे के खिलाड़ी भी इसी कारण से भारत में फंसे हुए हैं। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने सोमवार को पुष्टि की कि टीम दिल्ली में ही है। उसने कहा कि यात्रा की नई व्यवस्थाओं पर काम किया जा रहा है।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।