पाकिस्तान को मिली लगातार दूसरी जीत, श्रीलंका के खिलाफ सीरीज पर किया कब्जा

लाइव हिन्दुस्तान
share

पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दूसरा टी20 मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है। रावलपिंडी में खेले गए दूसरे मैच में पाकिस्तान ने 82 रन से जीत हासिल की।

Pakistan cricket team
पाकिस्तान क्रिकेट टीम

पाकिस्तान ने दूसरे टी20 मैच में श्रीलंका को 82 रनों से हराया। रविवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 215 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 133 रन ही बना सकी। पाकिस्तान ने लगातार दूसरी जीत हासिल करके तीन मैचों की टी20 सीरीज पर कब्जा कर लिया है। पाकिस्तान ने पहला मुकाबला 4 विकेट से जीता था। श्रीलंका की ओर से महीश तीक्षणा ने सर्वाधिक 32 रन बनाए।

श्रीलंका 133 रन ही बना सकी

पाकिस्तान द्वारा मिले 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत की शुरुआत खराब रही। लहिरू उदारा पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए। सलमान मिर्जा ने उन्हें आउट किया। वह 4 गेंद में 5 रन ही बना सके। सिनेथ जयवर्धने 21 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। पावरप्ले में ही श्रीलंका ने दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद 8वें ओवर में टीम को कुसल मेंडिस के रूप में झटका लगा। वह 15 गेंद में 9 रन ही बना सके। सहान अराच्चिगे ने खाता नहीं खोल सके। दसुन शनाका के बल्ले से नौ रन निकले। कमिन्दु मेंडिस ने 19 गेंद में 23 रन की पारी खेली। चमिंदु विक्रमसिंघे ने 24 गेंद में 29 रन बनाए। महीश तीक्षणा ने 26 गेंद में नाबाद 32 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद इमरान ने तीन विकेट लिए। उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 11 रन दिए। सलमान मिर्जा ने दो विकेट लिए।

पाकिस्तान ने ठोक दिए 215 रन

पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान और फखर जमां ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी हुई। फखर 17 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद माज सदाकत और फरहान के बीच दूसरे विकेट के लिए 48 गेंद में 88 रन की साझेदारी हुई। कप्तान साहिबजादा फरहान 44 गेंद में 73 रन बनाकर पवेलियन लौटे। माज सदाकत आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर पवेलियन लौटे। उन्होंने 51 गेंद में 96 रन की दमदार पारी खेली। हालांकि वह शतक लगाने से चूक गए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और सात छक्के लगाए। हसन नवाज 9 गेंद में 19 रन बनाकर नाबाद लौटे।

श्रीलंका की ओर से महीश तीक्षणा काफी महंगे रहे। उन्होंने 4 ओवर में 55 रन देकर एक विकेट लिया। इशान मलिंगा ने 4 ओवर में 41 रन देकर एक विकेट झटका। दसुन शनाका ने 3 ओवर में 30 रन देकर एक विकेट लिया।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़पाकिस्तान को मिली लगातार दूसरी जीत, श्रीलंका के खिलाफ सीरीज पर किया कब्जा