पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में दर्ज की सबसे बड़ी जीत, नामीबिया को रौंदकर सुपर-8 में मारी एंट्री

Md.Akram लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Pakistan vs Namibia: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की। पाकिस्तान टीम ने अंतिम ग्रुप मैच में 200 रनों का लक्ष्य रखा था।

पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में दर्ज की सबसे बड़ी जीत, नामीबिया को रौंदकर सुपर-8 में मारी एंट्री

सलमान आगा की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में एंट्री कर ली है। पाकिस्तान ने बुधवार को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में नामीबिया के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने अंतिम ग्रुप ए मैच में नामीबिया को 102 रनों से शिकस्त दी। 200 के टारगेट का पीछा करते हुए नामीबिया की टीम 17.3 ओवर में 97 रनों पर ढेर हुई। यह पाकिस्तान की टी20 वर्ल्ड कप में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। पाकिस्तान ने अपना 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। पाकिस्तान ने 2009 में आयोजित टी20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के विरुद्ध 82 रनों से विजयी परचम फहराया था। टी20 वर्ल्ड कप में ओवरऑल सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम दर्ज है। श्रीलंका ने 2007 में केन्या को 172 रनों से रौंदा था।

उस्मान और शादाब ने की घातक गेंदबाजी

पाकिस्तान ने 'मिस्ट्री' स्पिनर उस्मान तारिक (16 रन देकर चार विकेट) और ऑलराउंडर शादाब खान (19 रन देकर तीन विकेट) के स्पिन जाल से दबदबा बनाते हुए नामीबिया को सस्ते में समेटा। सलमान मिर्जा और मोहम्मद नवाज ने भी एक-एक विकेट झटका। नामीबिया का अभियान चारों मैच में हार के साथ समाप्त हुआ। इस जीत से पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के अगले चरण के लिए अपना क्वालीफिकेशन भी सुनिश्चित किया जो 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सह मेजबानी में खेला जाएगा। इससे पहले पाकिस्तान टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 199 रन जुटाए। सलामी बल्लेबाज साहिबजाद फरहान ने शानदार शतक जमाया। उन्होंने 58 गेंदों में नाबाद 100 रन बटोरे, जिसमें 11 चौके और चार छक्के हैं।

ओपनर फरहान ने की अहम साझेदारियां

पाकिस्तान ने पावरप्ले में सईम अयूब (12 गेंदों में 14 रन) का विकेट गंवाकर महज 47 रन ही बनाए। फरहान ने कप्तान सलमान (23 गेंदों में 38 रन) के साथ मिलकर 67 रन जोड़े जबकि शादाब खान (22 गेंदों में नाबाद 36 रन) के साथ 81 रन की साझेदारी की। रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से मिली करारी शिकस्त से उबरते हुए पाकिस्तान ने ख्वाजा नफे को मध्यक्रम में शामिल कर अपनी बल्लेबाजी को मजबूती दी जबकि खराब फॉर्म में चल रहे शाहीन शाह अफरीदी को बाहर किया। पाकिस्तान ने शुरू में रक्षात्मक बल्लेबाजी की जो उनके स्कोर से जाहिर हो रहा है। लेकिन कप्तान सलमान ने नौवें ओवर की शुरुआत में विलेम माइबर्ग की गेंद पर छक्का लगाकर रन गति बढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने लांग-ऑन पर एक और छक्का लगाया।

फरहान ने आखिरी ओवर में बनाया शतक

फिर अपने कप्तान से प्रेरित होकर फरहान ने लेग स्पिनर माइबर्ग की गेंद पर डीप मिडविकेट के ऊपर से एक बड़ा छक्का मारा और फिर उनकी गुगली को फिर उसी जगह भेजा। एक ओवर में तीन छक्कों से पाकिस्तान का रन रेट बढ़ गया। सलमान ने बर्नार्ड शोल्ट्ज की गेंद पर एक और छक्का लगाया। हालांकि सलमान अगले ओवर में जैक ब्रसेल की गेंद पर गेरहार्ड इरास्मस के हाथों कैच आउट हो गए। नफे ज्यादा देर तक नहीं टिक सके और इरास्मस की गेंद पर उन्हें ही लपके गए। प्लेयर ऑफ द मैच फरहान ने जिम्मेदारी से खेलते हुए नामीबिया के गेंदबाजों के खिलाफ दबदबा बनाते हुए रन जुटाना जारी रखा और अपना शतक पूरा किया। शादाब ने अंत में इरास्मस पर दो छक्के लगाकर पारी का समापन किया। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।