Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Pakistan reached T20 tri series final Babar Azam Usman Tariq Who will face Sri Lanka or Zimbabwe in the title clash
बाबर आजम और उस्मान तारिक के दम पर टी20 ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, दूसरी टीम का फैसला कब?

बाबर आजम और उस्मान तारिक के दम पर टी20 ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंचा पाकिस्तान, दूसरी टीम का फैसला कब?

संक्षेप:

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को हराकर टी20 ट्राई सीरीज में जीत की हैट्रिक लगाकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब दूसरी टीम का फैसला तब होगा जब मंगलवार, 25 नवंबर को जिम्बाब्वे और श्रीलंका की टीम दूसरी बार इस टूर्नामेंट में भिड़ंगी।

Nov 24, 2025 07:13 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को हराकर टी20 ट्राई सीरीज में जीत की हैट्रिक लगाकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब दूसरी टीम का फैसला तब होगा जब मंगलवार, 25 नवंबर को जिम्बाब्वे और श्रीलंका की टीम दूसरी बार इस टूर्नामेंट में भिड़ंगी। बता दें, जिम्बाब्वे और श्रीलंका के बीच जब पहली बार इस टूर्नामेंट में मैच हुआ था तो सिकंदर रजा की टीम ने उलटफेर करते हुए श्रीलंका को 67 रनों से करारी शिकस्त दी थी। श्रीलंका अभी तक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं जीता है। पाकिस्तान को फाइनल में पहुंचाने में बाबर आजम और उस्मान तारिक ने अहम भूमिका अदा की। बाबर ने पहले 74 रनों की शानदार पारी खेल टीम को 195 के स्कोर तक पहुंचाया, उसके बाद उस्मान तारिक ने हैट्रिक लेकर जिम्बाब्वे को 126 के स्कोर पर ढेर कर दिया। पाकिस्तान ने यह मैच 69 रनों के अंतर से जीता।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक ने ली हैट्रिक, ऐसा करने वाले चौथे बॉलर

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान की टीम के लिए साहिबजादा फरहान ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 41 गेंदों पर 4 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। उनका साथ पूर्व कप्तान बाबर आजम ने 74 रनों की पारी के साथ दिया। बाबर ने अपनी पारी में 52 गेंदों का सामना किया और 7 चौके और 2 छक्के लगाए। बाबर और फरहान के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई, दोनों ने मिलकर 103 रन जोड़े।

फखर जमन ने इस मैच में फिनिशर का रोल अदा किया। 7वें नंबर पर आकर उन्होंने 10 गेंदों पर 1 चौके और 3 गगनचुंबी छक्कों की मदद के साथ 27 रनों की धुआंधार पारी खेली। पाकिस्तान इस तरह निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 195 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा।

ये भी पढ़ें:शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके मार्को यान्सन, भारत के खिलाफ जड़े 7 छक्के

196 के टारगेट का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पावरप्ले में ही टीम ने 25 के स्कोर पर तीन विकेट खो दिए थे। कप्तान सिकंदर रजा (23) और रयान बर्ल (67) ने पारी संभालने की कोशिश की, मगर 10वें ओवर में उस्मान तारिख ने हैट्रिक लेकर जिम्बाब्वे को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया। उस्मान पाकिस्तान की तरफ से टी20 में हैट्रिक लेने वाले चौथे गेंदबाज बने। पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को 19 ओवर में 126 के स्कोर पर ढेर कर दिया।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |