बाबर आजम क्या दूसरे टेस्ट मैच के लिए हो गए फिट? पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट ओर से आया ये बयान

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

बाबर आजम इंग्लैंड के खिलाफ जारी 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए क्या फिट हैं? इस पर पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट की ओर से बयान आ गया है। सपोर्ट स्टाफ में शामिल उमर गुल ने कहा है कि वे फिट हैं। 

Babar Azam
बाबर आजम

पाकिस्तान की टेस्ट टीम के कप्तान बाबर आजम इंग्लैंड के खिलाफ जारी 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में नहीं खेल पाए थे। फिंगर इंजरी की वजह से बाबर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के तहत जारी इस सीरीज के शुरुआती मैच का हिस्सा नहीं बने थे। ऐसे में सभी कि दिमाग में एक सवाल है कि क्या वे दूसरे टेस्ट मैच से पहले फिट हो गए हैं? इस पर पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट की ओर से आधिकारिक बयान सामने आ गया है। दूसरा मैच लंदन के लॉर्ड्स में 27 अगस्त से खेला जाना है।

बाबर आजम के दूसरे टेस्ट मैच में खेलने की पूरी संभावना है। बाबर को मंगलवार 25 अगस्त को लॉर्ड्स में नेट्स में बैटिंग करते देखा गया था और पाकिस्तान के बॉलिंग कोच उमर गुल ने मैच से दो दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कन्फर्म किया कि कप्तान गुरुवार से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए वापसी कर सकते हैं। उमर गुल ने कहा, "बाबर ने नेट्स में बैटिंग की, फास्ट बॉलर्स, स्पिनर्स और थ्रोडाउन का सामना किया। हमें उम्मीद है कि वह गेम के लिए उपलब्ध रहेंगे और आज वह अच्छे दिख रहे थे; उन्होंने नेट्स में अच्छी बैटिंग की। उन्होंने पूरा बैटिंग सेशन किया।"

इंग्लैंड में बाबर का रिकॉर्ड है अच्छा

बाबर आजम वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान की पिछली टेस्ट सीरीज में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उन्होंने दो अर्धशतकों के साथ कुल 193 रन दो मैचों में बनाए थे। दाएं हाथ के इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड इंग्लैंड में अच्छा है। छह पारियों में तीन हाफ-सेंचुरी वे बना चुके हैं और इंग्लैंड में उनका एवरेज 65.75 का है। इतना ही नहीं, मेजबान टीम के खिलाफ 14 पारियों में उनका एवरेज 53.83 है, जिसमें छह फिफ्टी और एक सेंचुरी शामिल है। ऐसा ही प्रदर्शन वे इस सीरीज के बाकी दो मैचों में करते हैं तो यह पाकिस्तान के लिए अच्छा होगा।

बाबर की वापसी से पाकिस्तान को मिलेगा बूस्ट

कप्तान और बल्लेबाज के तौर पर बाबर की वापसी पाकिस्तान के लिए एक बूस्ट साबित होगी, क्योंकि टीम 1-0 से पीछे चल रही है। लीड्स के हेडिंग्ले टेस्ट में पाकिस्तान को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था, जहां मेहमान टीम एक पारी और 103 रनों से इंग्लैंड से बुरी तरह हारी थी। उस मैच में कप्तानी सलमान अली आगा ने की थी, क्योंकि बाबर आजम चोट की वजह से बाहर थे। पाकिस्तान एक बार भी मैच में वापसी करता नजर नहीं आया था।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़बाबर आजम क्या दूसरे टेस्ट के लिए हो गए फिट? पाकिस्तान की ओर से आया ये बयान