पाकिस्तान बाहर, भारत-श्रीलंका के बीच होगा विमेंस एशिया कप फाइनल; नोट कर लीजिए डेट-टाइम

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Womens Asia Cup 2026 Final भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाना है। टीम इंडिया पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को तो डिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराकर यहां पहुंची है।

India vs Sri Lanka Womens Asia Cup 2026 Final
इंडिया वर्सेस श्रीलंका विमेंस एशिया कप 2026 फाइनल

fडिफेंडिंग चैंपियन श्रीलंका ने पाकिस्तान को दूसरे सेमीफाइनल में हराकर विमेंस एशिया कप 2026 फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। श्रीलंका लगातार तीसरी बार खिताबी मुकाबले में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही। फाइनल में उनका सामना हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया से होने वाला है। भारत ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया था। श्रीलंका का पाकिस्तान के खिलाफ बेहद ही रोमांचक मुकाबला हुआ। कप्तान फातिमा सना की 47 रनों की पारी के दम पर उन्होंने श्रीलंका के सामने 131 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर का पीछा इस चैंपियन टीम ने 19वें ओवर में जाकर 4 विकेट रहते किया। फातिमा ने गेंदबाजी में भी कमाल करते हुए 4 विकेट चटकाए। यही वजह है पाकिस्तान के हारने के बावजूद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। आइए जानते हैं भारत-श्रीलंका विमेंस एशिया कप फाइनल कब, कहां और कैसे खेला जाएगा।

इंडिया वर्सेस श्रीलंका विमेंस एशिया कप 2026 फाइनल कब खेला जाएगा?

भारत बनाम श्रीलंका विमेंस एशिया कप 2026 फाइनल रविवार, 13 सितंबर को खेला जाएगा।

IND vs SL विमेंस एशिया कप 2026 फाइनल कहां खेला जाएगा?

India vs Sri lanka Womens Asia Cup 2026 Final दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत-श्रीलंका विमेंस एशिया कप फाइनल कितने बजे शुरू होगा?

इंडिया वर्सेस श्रीलंका विमेंस एशिया कप फाइनल भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगी।

India vs Sri lanka Womens Asia Cup 2026 Final लाइव कैसे देखें?

IND vs SL विमेंस एशिया कप 2026 फाइनल का मजा आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उठा सकते हैं। वहीं इस महामुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर होगी। फ्री में आप India Womens vs Sri Lanka Womens Final का मजा डीडी स्पोर्ट्स पर उठा सकते हैं।

भारत-श्रीलंका विमेंस एशिया कप स्क्वॉड-

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, भारती फुलमाली, गुनालन कमलिनी, नंदनी शर्मा, प्रतीक रावल, अरुंधति रेड्डी, प्रेमा रावत

चमारी अथापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, संजना कविंदी, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, हसिनी परेरा, कौशानी नुथ्यांगना, सुगंधिका कुमारी, चेतना विमुक्ति, काव्या कविंदी, मिताली अयोध्या, देवमी विहंगा, चामुडी प्रबोदा

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़PAK बाहर, भारत-श्रीलंका के बीच होगा विमेंस एशिया कप फाइनल; नोट कर लीजिए डेट-टाइम