वैभव सूर्यवंशी जैसा खिलाड़ी पाकिस्तान को भी चाहिए, वसीम अकरम ने पीसीबी को लगाई फटकार
वैभव सूर्यवंशी जैसा युवा टैलेंटेड खिलाड़ी हर किसी टीम को चाहिए। अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने इस 15 साल के खिलाड़ी का नाम लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को फटकार लगाई है।

इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान के बल्लेबाजों की पोल खुली। घर पर शेर बनने वाले सभी खिलाड़ी मुश्किल इंग्लिश कंडीशन में ढेर हो गई। पाकिस्तान की खराब बल्लेबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि तीन टेस्ट मैचों की पहली पांच पारियों में पूरी टीम एक बार भी 200 रन का आंकड़ा नहीं छू पाई, वो तो एजबेस्टन टेस्ट की आखिरी पारी में 449 रन बनाकर उन्होंने थोड़ी बहुत लाज बचाई। पाकिस्तान के बल्लेबाजों के इस खराब प्रदर्शन से पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम काफी नाखुश है और उन्होंने वैभव सूर्यवंशी का नाम लेते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को लताया है। उन्होंने सवाल किया है कि पीएसएल जो पाकिस्तान की सबसे बड़ी टी20 लीग है, उसे शुरू हुए 10 साल हो गए हैं, मगर वह आज तक एक अच्छा बल्लेबाज तैयार नहीं कर पाए हैं।
वसीम अकरम आईपीएल और पीएसएल दोनों लीग्स में अपनी सेवाएं दे चुके हैं, ऐसे में वह जानते हैं कि भारत में किस श्रेणी के बल्लेबाज निकलते हैं। अकरम ने 2010 से 2017 तक कोलकाता नाइट राइडर्स के बॉलिंग कोच और मेंटर के तौर पर काम किया, जिससे फ्रेंचाइजी को दो IPL टाइटल जीतने में मदद मिली। PSL में, उन्होंने इस्लामाबाद यूनाइटेड, मुल्तान सुल्तांस और कराची किंग्स के साथ कोचिंग और मेंटरिंग की भूमिका निभाई है।
फुरकान भट्टी के यूट्यूब चैनल पर वसीम अकरम ने कहा किया, "PSL को शुरू हुए 10 साल हो गए हैं, लेकिन क्या PSL ने एक भी बैटर तैयार किया है? हां, हमने कुछ बॉलर तैयार किए हैं, लेकिन मुझे बताइए कि क्या हमने कोई खास बैटिंग टैलेंट तैयार किया है। मुझे लगता है कि जब हम 14 साल के (सूर्यवंशी, 15) जैसा बैटिंग टैलेंट तैयार करेंगे, तो हम सुधार देखेंगे।"
उन्होंने कहा कि टैलेंट की कमी मौजूदा तीन-टेस्ट सीरीज में दिख रही थी, जहां पाकिस्तान पहले दो टेस्ट हार गया और सीरीज के बीच में टीम में विवादित बदलाव किए।
उन्होंने आगे कहा, "इंग्लैंड में मौजूदा सीरीज में उन्होंने अपना फ्रंट फुट आगे नहीं बढ़ाया, ओली रॉबिन्सन जैसे बॉलर को क्रीज पर खड़े होकर खेला। आपको हिम्मत से खेलने की ज़रूरत है, लेकिन उसके लिए टैलेंट जरूरी है। अगर हम रेड बॉल क्रिकेट में सुधार चाहते हैं तो क्लब क्रिकेट को फिर से शुरू करने की जरूरत है। PCB को कराची और लाहौर में 100 मिलियन रुपये खर्च करने चाहिए, क्योंकि टैलेंट क्लब क्रिकेट से ही आता है।"
पाकिस्तान इंग्लैंड दौरे पर सीरीज 0-3 से हारने की कगार पर है।



