
भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट करने के फैसले पर U टर्न ले सकता है पाकिस्तान, पीसीबी करेगा सरकार से बात
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम को टी20 विश्व कप खेलने की अनुमति दे दी लेकिन भारत के खिलाफ खेलने से मना किया है। आईसीसी और प्रसारकों के लिये भारत पाकिस्तान मैच सबसे ज्यादा कमाई करने वाला होता है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार के फैसले पर पुनर्विचार के श्रीलंका क्रिकेट के अनुरोध पर अपनी सरकार से बात करेगा।पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी टीम को टी20 विश्व कप खेलने की अनुमति दे दी लेकिन भारत के खिलाफ खेलने से मना किया है। आईसीसी और प्रसारकों के लिये भारत पाकिस्तान मैच सबसे ज्यादा कमाई करने वाला होता है।
श्रीलंका ने पीसीबी को ईमेल भेजकर कहा है कि भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने के पाकिस्तान के फैसले से श्रीलंका क्रिकेट को भारी आर्थिक नुकसान होगा जो टूर्नामेंट का सह मेजबान है। इसके अलावा श्रीलंका क्रिकेट और टूर्नामेंट की छवि को भी ठेस पहुंचेगी। पाकिस्तान अपने सारे मैच कोलंबो और पाल्लेकल में खेल रहा है।
एक सूत्र ने बताया ,'' पाकिस्तान और श्रीलंका के सरकार और क्रिकेट स्तर पर संबंध हमेशा अच्छे रहे हैं लिहाजा श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के ईमेल को अनदेखा नहीं किया जा सकता।''
सूत्र ने कहा , ‘’श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने सीधे मोहसिन नकवी से संपर्क किया है और कहा है कि इस समय श्रीलंका को पाकिस्तान के सहयोग की जरूरत है क्योंकि भारत और पाकिस्तान का मैच नहीं होने से श्रीलंका बोर्ड को टिकटों की बिक्री और आतिथ्य सेवाओं की बिक्री से मिलने वाले राजस्व में भारी नुकसान होगा।''
सूत्र ने बताया कि नकवी ने शम्मी सिल्वा को आश्वासन दिया है कि वह सरकार से बात करेंगे।

लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें




