कप्तान बाबर आजम की वापसी भी नहीं बचा सकी पाकिस्तान की साख, वेस्टइंडीज के आगे कर दिया सरेंडर

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

बाबर आजम की टेस्ट कप्तान के तौर पर वापसी हो गई, लेकिन उनकी कप्तानी में भी टीम को हार ही मिली। वेस्टइडीज ने 90 रनों से पाकिस्तान को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में हरा दिया।

Babar Azam vs West Indies
बाबर आजम वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों से हाथ मिलाते हुए

पाकिस्तान की टीम फिर से बाबर आजम की कप्तानी में टेस्ट सीरीज खेलने उतरी थी। शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान की टेस्ट टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं था। ऐसे में बोर्ड ने बाबर आजम को फिर से कप्तान बनाया था। पाकिस्तान को अपनी पहली टेस्ट सीरीज फिर से कप्तान अपॉइंट किए गए बाबर आजम के अंडर वेस्टइंडीज में खेलनी थी। इस सीरीज के पहले मैच में काफी जोर पाकिस्तान ने लगाया, लेकिन आखिर में पाकिस्तान ने मेजबान कैरेबियाई टीम के आगे सरेंडर कर दिया। इस मैच में वेस्टइंडीज के लिए सबसे बड़े हीरो जस्टिन ग्रीव्स रहे, जिन्होंने पहली पारी में पांच विकेट निकाले थे और दूसरी पारी में दो शिकार किए थे। वे प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

पाकिस्तान को त्रिनिदाद में खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 90 रनों से वेस्टइंडीज ने हरा दिया। इस तरह बाबर आजम की कप्तान के तौर पर वापसी भी पाकिस्तान की साख को बचा नहीं पाई। वेस्टइंडीज की टीम जब दूसरी पारी में 181 रन पर ढेर हो गई थी तो ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान की टीम इस मैच को जीत जाएगी, लेकिन बाबर आजम के अलावा किसी बल्लेबाज ने अपना विकेट बचाने की कोशिश नहीं की। बाबर अर्धशतक बनाकर नाबाद लौटे, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते गए।

बाबर आजम अकेले लड़ते रहे

वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के सामने 211 रनों का लक्ष्य रखा था, जो मुश्किल तो था, लेकिन ऐसा नहीं था कि चेज नहीं किया जा सकता था। बाबर आजम ने 107 गेंदों में 58 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि 23 रन आखिर में मोहम्मद अब्बास अब्बास ने बनाए। इनके अलावा 11 रन मोहम्मद रिजवान ने बनाए। इन तीनों को छोड़कर पाकिस्तान का एक भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया, जिसकी वजह से टीम 120 रनों पर ढेर हो गई और मुकाबला 90 रनों के अंतर से हारकर सीरीज में 1-0 से पिछड़ गई।

इस मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज की टीम के कप्तान रोस्टन चेज ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। पहली पारी में कैरेबियाई टीम ने 311 रन बनाए थे, जिसमें शाई होप के 92 और केवन हॉज के 84 रन शामिल थे। पाकिस्तान के लिए 4 विकेट मोहम्मद अली ने चटकाए थे। 3 विकेट मोहम्मद अब्बास को मिले थे। पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 282 रन बनाए थे। शान मसूद ने शतक और इमाम उल हक ने अर्धशतक जड़ा था। वहीं, जस्टिन ग्रीव्स ने पंजा खोला था। इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम फिर से बल्लेबाजी के लिए उतरी तो 181 रनों तक पहुंच पाई। मोहम्मद अब्बास ने पाकिस्तान के लिए पंजा खोला। इस तरह 211 रनों का टारगेट पाकिस्तान को मिला, लेकिन पाकिस्तान 120 तक ही पहुंच सका। जेडन सील्स ने 5 विकेट निकाले।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़बाबर की वापसी भी नहीं बचा सकी पाकिस्तान की साख, वेस्टइंडीज के आगे कर दिया सरेंडर