
पाकिस्तान ने किया टी20 वर्ल्ड कप का आगाज, मगर नहीं हुई ओपनिंग सेरेमनी; जानें क्या है वजह
पाकिस्तान वर्सेस नीदरलैंड्स मैच से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है, मगर ओपनिंग सेरेमनी इस मैच से पहले नहीं हुआ। बता दें, पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स के खिलाफ टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है।
पाकिस्तान वर्सेस नीदरलैंड मैच से टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है। यह मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। इस मैच से पहले टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी नहीं हुई, जिस वजह से फैंस हैरान और परेशान है। आमतौर पर टूर्नामेंट के पहले मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी होती है जिसमें बड़े-बड़े कलाकार हिस्सा लेते हैं। बता दें, पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगाज ने नीदरलैंड्स के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के ओपनिंग मैच में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। कोलंबो में ओवरकास्ट कंडीशन के चलते पाकिस्तान ने पहले बॉलिंग चुनी है।
पाकिस्तान के मैच से पहले क्यों नहीं हुई ओपनिंग सेरेमनी?
पाकिस्तान वर्सेस नीदरलैंड्स मैच से पहले टी20 वर्ल्ड कप की सेरेमनी नहीं हुई। इसका कारण है कि टी20 वर्ल्ड कप का मेजबान भारत है। पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच यह मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। आज शाम सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया यूएसए के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी, इस मैच से पहले टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी होगी, जिसमें बड़े-बड़े कलाकार हिस्सा लेंगे।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी ओपनिंग सेरेमनी
ओपनिंग सेरेमनी में ICC चेयरमैन जय शाह और पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टूर्नामेंट ट्रॉफी का स्वागत करेंगे, जिन्होंने 2024 में भारत को खिताब दिलाया था। उनके साथ हर हिस्सा लेने वाले देश का प्रतिनिधित्व करने वाले 20 बच्चे होंगे, और साथ मिलकर, वे आधिकारिक तौर पर T20 वर्ल्ड कप 2026 को खुला घोषित करेंगे।
टी20 वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी में कौन परफॉर्म करेगा?
फैंस हाई-एनर्जी म्यूजिक और डांस परफॉर्मेंस का इंतजार कर सकते हैं: मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह एक पावर-पैक्ड लाइव एक्ट के साथ इवेंट की शुरुआत करेंगे। इसके बाद दुनिया की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही डांसर्स के एक बड़े ग्रुप के साथ एक जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस देंगी। सेरेमनी का अंत दोनों कलाकारों के एक साथ मिलकर एक शानदार जॉइंट फिनाले के साथ होगा।

लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें




