पाकिस्तान एशिया कप में ट्रॉफी उठाने के लिए सबसे अच्छी टीम; भारत से हारकर भी नहीं टूटा वहाब रियाज का भ्रम

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

वहाब रियाज अभी भी भ्रम में है कि पाकिस्तान विमेंस एशिया कप 2026 की ट्रॉफी जीत सकता है। भारत के खिलाफ उनकी पूरी टीम ने मात्र 55 के स्कोर पर हथियार डाल दिए थे। उन्हें इस मैच में 7 विकेट से हार मिली।

IND vs PAK
इंडिया वर्सेस पाकिस्तान

भारत से मिली 7 विकेट से करारी हार के बावजूद पाकिस्तान विमेंस क्रिकेट टीम के मेंटोर वहाब रियाज का भ्रम नहीं टूटा है। शनिवार, 5 सितंबर की रात हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा। पहले भारतीय स्पिनर्स ने उन्हें मात्र 55 के स्कोर पर समेट दिया। यह पाकिस्तान का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे छोटा स्कोर है। इसके बाद टीम इंडिया ने इस टारगेट को 68 गेंदें शेष रहते चेज कर पाकिस्तान को इस फॉर्मेट में उनकी दूसरी सबसे बड़ी हार थमाई। इस जिल्लत के बाद भी वहाब रियाज भ्रम में है और उनका मानना है कि पाकिस्तान एशिया कप में ट्रॉफी उठाने के लिए सबसे अच्छी टीम है।

पाकिस्तान ट्रॉफी उठाने के लिए सबसे अच्छी टीम

भारत के खिलाफ मैच के बाद रियाज ने रिपोर्टर्स से कहा, "मेरा मानना ​​है कि हमारी टीम के सभी खिलाड़ी बहुत काबिल हैं और उन्हें बस खुद पर भरोसा करने की जरूरत है। हमारा अगला मैच हांगकांग के खिलाफ है। हम वापस जाकर बात करेंगे कि हमने भारत के खिलाफ क्या गलत किया। हम कोशिश करेंगे कि वही गलतियां न करें। मेरा अब भी मानना ​​है कि पाकिस्तान इस एशिया कप में ट्रॉफी उठाने के लिए सबसे अच्छी टीम है क्योंकि हालात हमारे लिए बहुत अच्छे हैं।"

सना मीर से सहमत नहीं वहाब रियाज

पाकिस्तान के पूर्व पेसर वहाब ने पाकिस्तान की पूर्व कप्तान सना मीर से भी असहमति जताई, जिन्होंने महिला एशिया कप के लिए टीम में बड़े बदलाव करने और सात खिलाड़ियों को बाहर करने के लिए मैनेजमेंट पर जमकर निशाना साधा था।

रियाज ने कहा कि जिन खिलाड़ियों को बाहर रखा गया था, वे लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे थे, और इसलिए उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

रियाज ने कहा, “सना मीर की अपनी राय है। मेरा उस राय से कोई लेना-देना नहीं है। हमने भविष्य को ध्यान में रखकर बदलाव किए हैं। जो खिलाड़ी पहले खेल रहे थे, उन्होंने बहुत सारे वर्ल्ड कप और एशिया कप खेले हैं, लेकिन हमें नतीजे नहीं मिल रहे थे। इसलिए आने वाले टूर्नामेंट के लिए टीम बनाने के लिए नए चेहरों के साथ जाने और नई लड़कियों को लाने का समय आ गया था।”

उन्होंने आगे कहा, “यह इस बारे में नहीं है कि हमने किसे पीछे छोड़ दिया। हमें असलियत देखनी होगी। जिन लड़कियों को बाहर रखा गया था, वे बिल्कुल भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही थीं। मुझे लगता है कि नई लड़कियों को टीम में लाकर हमने सही कदम उठाया।”

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़पाकिस्तान एशिया कप में ट्रॉफी उठाने के लिए…; नहीं टूटा वहाब रियाज का भ्रम