एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, नहीं बदले कोच और कप्तान, देखिए स्क्वॉड

लाहौर, 16 अगस्त (भाषा)
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यूएई में होने वाले आगामी एशिया कप और जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए राष्ट्रीय महिला टीम के मुख्य कोच वहाब रियाज को नहीं हटाया है। वहाब रियाज विवादों के बाद भी पाकिस्तान टीम के कोच बने हुए हैं। कप्तान भी वही हैं।

wahab riayaz
पाकिस्तान के हेड कोच वहाव रियाज

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यूएई में होने वाले आगामी एशिया कप और जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए राष्ट्रीय महिला टीम के मुख्य कोच वहाब रियाज और सहयोगी स्टाफ के अन्य सदस्यों को बरकरार रखा है।

पाकिस्तान ने सीनियर बल्लेबाज आलिया रियाज को एशियाई खेलों के लिए टीम में शामिल किया है लेकिन सिदरा अमीन और सदाफ शम्स को फिर से नजरअंदाज कर दिया है। नियमित कप्तान फातिमा सना दोनों टूर्नामेंटों में टीम की कप्तानी करेंगी। एशिया कप 28 अगस्त से 13 सितंबर तक दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें पाकिस्तान को हांगकांग-चीन, भारत और थाईलैंड के साथ ग्रुप ए में रखा गया है।

ग्रुप बी में बांग्लादेश, इंडोनेशिया, श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं।

एशिया कप के लिए पाकिस्तान महिला टीम:

फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, इमान नसीर, एमान फातिमा, गुल फिरोजा, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), नजीहा अल्वी, नशरा सुंधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, शवाल जुल्फिकार, तुबा हसन, उम्म-ए-हानी, वहीदा अख्तर।

रिजर्व: तस्मिया रुबाब, हुम्ना बिलाल, महम अनीस, सदफ शमास।

2026 एशियाई खेलों के लिए पाकिस्तान की महिला टीम

फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज़, आयशा ज़फ़र, ईमान नसीर, एमान फ़ातिमा, गुल फ़िरोज़ा, हुमना बिलाल, मोमिना रियासत, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), नशरा संधू, सायरा जबीन, सवाल ज़ुल्फ़िकार, तस्मिया रुबाब, तूबा हसन और उम्म-ए-हानी।

विवादों के बाद भी रिपीट किए गए कोच

विश्व कप 2026 में पाकिस्तान महिला टीम बहुत खराब प्रदर्शन करते हुए तीन मुकाबलों में हार के बाद ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो गई थी। इसके बाद कोच वहाब रियाज और कप्तान फातिमा सना के बीच विवाद और अनबन की खबरें सामने आई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फातिमा सना चाहती थीं कि विश्व कप के दौरान बांग्लादेश वाले मुकाबले में आलिया रियाज को प्लेइंग XI से बाहर कर दिया जाए, लेकिन कोच वहाब रियाज ने कप्तान की एक ना चलने दी थी और आलिया ने मुकाबला खेला था। कप्तान फातिमा सना ने आलिया रियाज के पति यूनिस को लेकर भी नाराजगी जताई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया के पति टूर्नामेंट के दौरान अपनी पत्नी के साथ टीम होटल के कमरे में रुक रहे थे। रिपोर्ट्स में बताया गया कि कप्तान सना के कहने पर यूनिस कमरा छोड़कर चले गए थे। बताया गया कि बांग्लादेश मैच से पहले आलिया अभ्यास छोड़कर पति के साथ सैर-सपाटे पर भी गई थीं।

इन तमाम विवादों के बाद कोच और कप्तान को दोनों बड़े टूर्नामेंट के लिए एक बार फिर जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, आलिया रियाज को एशिया कप की टीम से बाहर किया गया है, लेकिन एशियन गेम्स की टीम में शामिल हैं।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, नहीं बदले कोच और कप्तान, देखिए टीम