पिछले 8 सालों में SENA देशों में एक भी मैच नहीं जीता पाकिस्तान, भारत यहां नंबर-1
पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ SENA देशों में उनकी जीत का सूखा जारी है। पिछले 8 सालों में पाकिस्तान एक भी मैच नहीं जीत पाया है।

SENA देश यानी साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया…यहां की मुश्किल पिचों पर एशियाई टीमों के लिए सीरीज जीतना तो छोड़िए मैच जीतना भी मुश्किल होता है। हालांकि भारतीय टीम ने पिछले कुछ समय से इस काम को आसान बनाया है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को बैक टू बैक दो बाहर उन्हीं के घर पर जाकर सीरीज हराई है। मगर बाकी टीमों को आइना पाकिस्तान ने दिखाया है। पाकिस्तान को इंग्लैंड के हाथों हाल ही में संपन्न हुई 3 मैच की टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ पाकिस्तान का SENA देशों में पिछले 8 सालों से जीत का सूखा जारी है। जी हां पाकिस्तान पिछले 8 सालों में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में सीरीज छोड़िए एक मैच तक नहीं जीत पाया है।
पाकिस्तान ने 19 में से हारे 17 मैच, 2 ड्रॉ
पाकिस्तान ने 2018 में SENA देशों में आखिरी जीत दर्ज करने के बाद 19 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 17 बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, वहीं दो मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। पाकिस्तान के ये आंकड़े बताते हैं कि वह कितनी जल्दी इन कंडीशन में हथियार डाल देते हैं।
पाकिस्तान से अच्छी तो श्रीलंका और बांग्लादेश जैसी टीमें हैं। बांग्लादेश ने पिछले 8 सालों में सेना देशों में 2 बार जीत दर्ज की है, वहीं श्रीलंका इस दौरान 3 मैच जीता है।
भारत का रिकॉर्ड बेमिसाल
इन सबके बाद जब नजर भारतीय टीम के रिकॉर्ड पर जाती है तो दिल गदगद हो जाता है। भारत ने पिछले 8 सालों में SENA देशों में 12 मुकाबले जीते हैं। जी हां, 12।
पिछले साल जब शुभमन गिल को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था वह एक युवा टीम लेकर इंग्लैंड पहुंचे थे। दौरा शुरू होने से पहले ही विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया था।
उस समय ऐसा लग रहा था कि भारत 5 मैच की उस टेस्ट सीरीज में बुरी तरह हारकर आएगी। मगर हुआ इसके विपरीत, गिल की टीम ने इंग्लैंड को इंग्लैंड में जाकर कड़ी चुनौती दी और सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई। गिल ने टीम को फ्रंट से लीड करते हुए सीरीज में 700 से अधिक रन बनाए थे।



