Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Pakistan faces rain threat in T20 World Cup 2026 opener after India match forfeiture controversy
भारत को 'जीत' देने वाले पाकिस्तान का एक और मैच हो सकता है रद्द, जानिए क्या है वजह

भारत को 'जीत' देने वाले पाकिस्तान का एक और मैच हो सकता है रद्द, जानिए क्या है वजह

संक्षेप:

पाकिस्तान की टीम ने भारत के खिलाफ लीग मैच खेलने से इनकार कर दिया है। इस तरह दो अंक जीत की तरह भारत को मिल जाएंगे, जो पाकिस्तान के लिए चिंता का विषय है, क्योंकि पहला मैच रद्द हो सकता है। 

Feb 05, 2026 11:22 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

T20 World Cup 2026 में पहले बांग्लादेश और अब पाकिस्तान को लेकर खूब चर्चा है। बांग्लादेश की टीम तो टी20 विश्व कप से बाहर हो गई, लेकिन पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया है। ऐसे में 2 पॉइंट भारत को मिल जाएंगे, लेकिन अब जो रिपोर्ट सामने आ रही है, उससे पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। इसके पीछे का कारण ये है कि पाकिस्तान की टीम सुपर 8 से बाहर होने की कगार पर पहुंच जाएगी, क्योंकि एक मैच के दो अंक तो पाकिस्तान को मैच छोड़ने पर गंवाने ही पड़ेंगे, जबकि एक और मैच में सिर्फ एक अंक से पाकिस्तान को संतोष करना पड़ेगा और ऐसे में फिर पाकिस्तान के लिए सुपर 8 में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दरअसल, पाकिस्ता की टीम टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप ए में भारत, यूएसए, नामीबिया और नीदरलैंड के साथ है। पाकिस्तान का पहला मुकाबला 7 फरवरी को नीदरलैंड से है, जो कोलंबो को एसएससी में खेला जाना है। इस मैच के पूरे होने की संभावना कम है और हो सकता है कि इसे रद्द करना पड़ जाए, क्योंकि इस मैच पर बारिश का साया है। पाकिस्तान की टीम अपने वार्मअप मैच को भी इस मैदान पर 4 फरवरी को खेल नहीं पाई है। अगर बारिश इस मैच में विघ्न डालती है तो फिर पाकिस्तान के सुपर 8 में पहुंचने का रास्ता बहुत कठिन हो जाएगा।

मौसम के मामले में पाकिस्तान के लिए खबर अच्छी नहीं है। पूरे हफ्ते भारी बारिश का अनुमान है और वीकेंड पर तो आंधी-तूफान आने की उम्मीद है। पाकिस्तान का पहला गेम लोकल टाइम के हिसाब से सुबह 9.30 बजे है, जबकि दोपहर के आस-पास बारिश होने की पूरी उम्मीद है। अगर ये मैच बारिश में धुला तो फिर दो मैच ही पाकिस्तान के बाकी होंगे। इनमें एक मैच उस टीम से है, जिसने 2024 के टी20 विश्व कप में उन्हें हराया था, जो कि यूएसए की टीम है। एक मैच फिर नीदरलैंड के खिलाफ उनका बाकी रहेगा।

अगर पाकिस्तान के लिए पहले मैच में मौसम खराब होता है और मैच रद्द हो जाता है और इसके बाद इंडिया के खिलाफ पाकिस्तान की टीम मैच नहीं खेलती है तो फिर USA के खिलाफ मैच एक बार फिर से पाकिस्तान के लिए निर्णायक हो जाएगा। कोई बुरा नतीजा यानी पाकिस्तान की हार या बारिश होती है तो फिर पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप से बार हो जाएगी। अगर 7 फरवरी का मैच बारिश में धुला तो फिर पाकिस्तान भारत के खिलाफ खेलने का मन भी बना सकता है।

बता दें कि बांग्लादेश का समर्थन करने की वजह से पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ खेलने से साफ इनकार कर दिया है। 15 फरवरी को ये मैच कोलंबो में खेला जाना था। हालांकि, टीम टी20 विश्व कप में खेलेगी। यहां तक कि भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले साल ही आईसीसी और एसीसी इवेंट्स में न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने का समझौता हुआ था, लेकिन पाकिस्तान इस समझौते को तार-तार कर रहा है। आईसीसी ने चेतावनी पाकिस्तान को दे दी है, लेकिन अंतिम फैसला अभी नहीं लिया गया है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।