T20 वर्ल्ड कप में फिर बुरी तरह पिटी पाकिस्तान की टीम, ऑस्ट्रेलिया ने ठोकी सेमीफाइनल की दावेदारी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Women's T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान की टीम लगातार चौथी हार झेलनी पड़ी। टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई है और इस शर्मनाक हार से उनकी हालत और खस्ता नजर आई। ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल की दावेदारी पेश की है।

Pakistan Women Cricket Team

Women's T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान की टीम लगातार चौथी शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस बार ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें बुरी तरह से हरा दिया। इससे पहले भारत, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश ने उन्हें हराया था। कंगारू टीम ने 113 रनों से जीत दर्ज की और लगातार चौथा मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली, क्योंकि ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया की टीम 8 पॉइंट्स और बेहतर नेट रन रेट के साथ टॉप पर है। आधिकारिक तौर पर उन्हें क्वालीफिकेशन का टैग नहीं मिला, लेकिन बाकी के मैचों पर गौर करें और अंकतालिका पर नजर डालें तो आप पाएंगे कि ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में पहुंचने से कोई रोकने वाला नहीं है।

पाकिस्तान की टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि पाकिस्तान की टीम आखिरी के दो मैचों में थोड़ा अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन जैसा प्रदर्शन पिछले तीन मैचों में पाकिस्तान का था, उससे भी घटिया खेल उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 7 विकेट खोकर 20 ओवर में 199 रन बनाए थे। उसी समय लग गया था कि पाकिस्तान की टीम की इस मैच में हार तय है। पाकिस्तान की टीम इस विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी और महज 86 रन पर ढेर हो गई और मैच 113 रनों के अंतर से हार गई।

ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मैच में 71 रनों की तूफानी पारी एलिस पैरी ने खेली, जिन्होंने 48 गेंदों का सामना किया। पैरी की इस पारी में 9 चौके और एक छक्का शामिल था। स्ट्राइक रेट उनका 148 के करीब का था। उनके अलावा 39 रन जॉर्जिया वॉल ने बनाए। 28 गेंदों में 7 चौके उन्होंने जड़े। वहीं, 27 रनों की पारी एनाबेल सदरलैंड ने खेली और 26 रन निकोला कैरी के बल्ले से आए। पाकिस्तान के लिए 2-2 विकेट सादिया इकबाल, रमीम शमीम और नश्रा संधू ने निकाले और एक सफलता कप्तान फातिमा सना को मिली।

पाकिस्तान की टीम 86 पर ऑलआउट

वहीं, जब पाकिस्तान की टीम 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो टीम को शुरुआत ही अच्छी नहीं मिल पाई। 8 रन पर पहला विकेट पाकिस्तान ने खोया था और फिर लगातार विकेट उनके गिरते चले गए। पूरी टीम 13.4 ओवर में 86 रनों तक पहुंच पाई और ऑलआउट हो गई। 32 रन मुनीबा अली ने जरूर बनाए और 17 रन फातिमा सना के बल्ले से निकले। 14 रन इराम जावेद ने बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान सोफी मोलिनेक्स, एनाबेल सदरलैंड और एलिस पैरी ने 2-2 विकेट निकाले।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।