पाकिस्तान नहीं जीता, हम खुद से हार गए; नीदरलैंड्स के खिलाड़ी का चौंकाने वाला बयान
नीदरलैंड्स के तेज गेंदबाज पॉल वैन मीकेरेन ने कहा कि उनकी टीम पाकिस्तान के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मैच खराब परफॉर्मेंस की वजह से हारी, न कि इसलिए कि विरोधी टीम ने जीत हासिल की।

नीदरलैंड्स ने पाकिस्तान को उस समय ‘लोहे के चने चबाने’ पर मजबूर कर दिया, जब उनकी भिड़ंत टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ओपनिंग मैच में हुई। 148 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए एक समय पाकिस्तान की हालत इतनी खराब हो गई थी कि उनका स्कोर 18 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 119 रन था। उन्हें जीत के लिए 12 गेंदों पर 29 रनों की दरकार थी। जिस तरह पाकिस्तान की बल्लेबाजी हो रही थी, उसे देखकर हर किसी को लगा कि नीदरलैंड्स इस मैच में बड़ा उलटफेर कर सकती है। मगर 19वें ओवर में कहानी बदली फहीम अशरफ ने तीन छक्के समेत ओवर से 24 रन बटौरे, इस दौरान उनका कैच भी छूटा। यही वजह है कि नीदरलैंड्स के खिलाड़ी ने मैच के बाद कहा कि पाकिस्तान नहीं जीता, हम खुद से हार गए।
नीदरलैंड्स के तेज गेंदबाज पॉल वैन मीकेरेन ने कहा कि उनकी टीम पाकिस्तान के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप मैच खराब परफॉर्मेंस की वजह से हारी, न कि इसलिए कि विरोधी टीम ने जीत हासिल की। तेज गेंदबाज ने जोर देकर कहा कि ज्यादातर समय नीदरलैंड्स बेहतर टीम थी, लेकिन जब जरूरत थी तब वे मैच को अच्छे से खत्म नहीं कर पाए।
वैन मीकेरेन ने कहा, "हम वह मैच जीतने के हकदार थे और आज के बाद शायद पाकिस्तान को घर भेज देना चाहिए था, तो हां, यह दुख की बात है, लेकिन जो हुआ सो हुआ।"
उन्होंने आगे कहा, "मेरा मतलब है, हम एक बहुत करीबी टीम हैं, इसलिए जाहिर है कि चेंजिंग रूम में कुछ खिलाड़ी निराश हैं, लेकिन हम उनके साथ हैं, हम अगले मैच में इसे पलटने के लिए उनका पूरा साथ देंगे, उन्हें इसे पलटने की भी जरूरत नहीं है, बस वे अपना बेस्ट प्रदर्शन करें और नामीबिया के खिलाफ हमारे लिए अगला मैच जीतें।"
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें



