सेमीफाइनल खेलना क्यों डिजर्व नहीं करता था पाकिस्तान? आंकड़ों ने खोली 'कुदरत के निजाम' की पोल
T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में खेलना पाकिस्तान डिजर्व ही नहीं करता था। आंकड़ों ने 'कुदरत के निजाम' की पोल खोलकर रख दी। पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक फुल मेंबर नेशन को हराया है।

पाकिस्तान की टीम T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में नहीं पहुंची। इसकी वजह से सिर्फ पाकिस्तान ही दुखी होगा, क्योंकि क्रिकेट फैन्स तो चाहेंगे नहीं कि कोई ऐसी टीम सेमीफाइनल में पहुंचे, जो टॉप 4 में जाना डिजर्व नहीं करती। हालांकि, पाकिस्तान के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का पूरा मौका था। इसके लिए उनको आखिरी मैच 65 प्लस रन से या फिर 13 ओवर के भीतर जीतना था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम के लिए सिर्फ एक सिनेरियो बचा था कि 212 रन बनाने के बाद वे 147 रनों पर श्रीलंका को रोक दें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यहां तक कि पाकिस्तान की टीम एक और मुकाबला हारते-हारते बची।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ग्रुप 2 से इंग्लैंड के बाद न्यूजीलैंड ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। अब आप सोच रहे होंगे कि पाकिस्तान की टीम क्यों सेमीफाइनल में जाना डिजर्व नहीं करती थी? तो इसके पीछे का कारण ये है कि भले ही पाकिस्तान की टीम ने इस टूर्नामेंट में सुपर 8 तक चार मैच जीते, लेकिन हैरानी की बात ये थी कि चार में से तीन मैच उन्होंने एसोसिएट मेंबर्स के सामने जीते, जबकि एक मैच में श्रीलंका को हराया। उसमें भी जैसे-तैसे जीत मिल पाई।
पाकिस्तान की टीम ने अपने पहले मैच में नीदरलैंड को 3 विकेट से हराया। ये मैच भी जैसे-तैसे पाकिस्तान जीता था। हालांकि, नामीबिया को 32 रनों से पाकिस्तान ने हराया था। पाकिस्तान को अगले मैच में टीम इंडिया से 61 रनों से हार मिली। वहीं, नामीबिया को 102 रनों से पाकिस्तान ने हराया। इसके बाद सुपर 8 का पहला मैच बारिश में धुल गया और अगले मैच में पाकिस्तान को इंग्लैंड ने पटक दिया। वहीं, आखिरी मैच में श्रीलंका के खिलाफ 212 रन बनाने के बावजूद टीम को 5 रनों से जीत मिली। अब आप ही बताइए कि क्या इस परफॉर्मेंस से पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में जाना डिजर्व करती थी?
पाकिस्तान की टीम ने 2022 का टी20 विश्व कप खेला था। इसके बाद से टीम सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई है। 2023 के वनडे विश्व कप में टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई। 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में टीम ग्रुप फेज से ही बाहर हो गई। 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी में भी पाकिस्तान का यही हाल हुआ और अब 2026 में टीम सुपर 8 से आगे नहीं जा सके। इस दौरान दो आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल भी खेले गए, लेकिन एक बार भी टीम फाइनल के करीब नहीं पहुंच पाई।
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें




