पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया, एशियन गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल कर लिया कन्फर्म

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट कंप्टीशन के फाइनल में पाकिस्तान ने जगह बना ली है और कम से कम सिल्वर मेडल कन्फर्म कर लिया है। सेमीफाइनल में बांग्लादेश को पाकिस्तान ने हराया है।

Sahibzada Farhan
साहिबजादा फरहान

एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट कंप्टीशन के फाइनल में पाकिस्तान की टीम ने एंट्री कर ली है। पाकिस्तान ने पहले सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश को बुरी तरह से हराया है। 6 विकेट से सेमीफाइनल में जीत दर्ज करके पाकिस्तान ने फाइनट का टिकट कटाया है। इसी के साथ उनके लिए एक मेडल मेंस क्रिकेट कंप्टीशन में कम से कम कन्फर्म हो गया है, क्योंकि फाइनल हारने पर भी सिल्वर मेडल उन्हें मिल ही जाएगा। फाइनल में पाकिस्तान की टक्कर भारत बनाम श्रीलंका मैच की विजेता टीम से होगी। इन दोनों टीमों के बीच दूसरा सेमीफाइनल आज खेला जाना है। बांग्लादेश की टीम के पास भी कम से कम कांस्य पदक जीतने का मौका है।

इस मैच की बात करें तो पाकिस्तान की टीम के कप्तान साहिबजादा फरहान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। बारिश के कारण मैच 13-13 ओवर का हुआ था, जिसमें बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में 111 रन बनाए थे और 7 विकेट गंवा दिए थे। 25 गेंदों में 42 रन तोहिद ह्रदॉय ने खेली, जबकि 19 रन सैफ हसन ने बनाए थे। 11 रन मोसाद्देक हुसैन के बल्ले से आए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। पाकिस्तान की ओर से 3 विकेट सूफयान मुकीम को मिले और दो विकेट अरफात मन्हास को मिले। एक सफलता सैम अयूब को मिली।

पाकिस्तान की हुई थी खराब शुरुआत, मगर…

पाकिस्तान की टीम 112 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी तो 6 रन पर पर पहला झटका उन्हें लग गया था और 3 विकेट 38 रन पर खो दिए थे। इसके बाद लग रहा था कि पाकिस्तान के लिए मुश्किल होने वाली है, लेकिन हसन नवाज और अब्दुल समद ने मोर्चा संभाला और टीम को जीत दिलाई। नवाज ने 27 और समद ने 30 रन बनाए। 21 रनों की पारी सैम अयूब ने खेली। 15 रन माज सदाकत ने बनाए और 14 रन उस्मान खान बनाकर आउट हुए। 11.3 ओवर में 4 विकेट खोकर इस लक्ष्य को पाकिस्तान ने हासिल कर लिया था।

आपको बता दें, एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट प्रतिस्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली किसी भी टीम को क्वार्टर फाइनल मैच खेलने का मौका नहीं मिला था, क्योंकि चारों क्वार्टर फाइनल बारिश में धुल गए थे। पाकिस्तान, बांग्लादेश, भारत और श्रीलंका की टीम को रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में जगह मिली थी। पाकिस्तान की टक्कर सेमीफाइनल में बांग्लादेश से थी, जिसमें उन्होंने जीत दर्ज कर ली। भारत को श्रीलंका से भिड़ना है। इस मैच की विजेता टीम की टक्कर गोल्ड मेडल मैच में भारत से होगी, जबकि बांग्लादेश को दूसरे सेमीफाइनल में हारने वाली टीम से ब्रॉन्ज मेडल मैच में भिड़ना है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराया, सिल्वर मेडल कर लिया कन्फर्म