पाकिस्तान ने बदल दी अपनी टीम, बाबर-आयूब को किया बाहर; BAN सीरीज में 4 नए खिलाड़ियों की एंट्री
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज के लिए युवा टीम की घोषणा की है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की निराशा के बाद चयनकर्ताओं ने टीम में काफी बदलाव किए हैं। बाबर-आयूब बाहर हो गए हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद बोर्ड ने कड़ा रुख अपनाते हुए टीम में बड़े बदलाव किए हैं। पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को टीम से बाहर कर दिया गया है। वर्ल्ड कप में उनके खराब फॉर्म को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें आराम देने का फैसला किया है। सैम अयूब और मोहम्मद नवाज को भी टीम में जगह नहीं मिली है। शाहीन शाह अफरीदी वनडे टीम के कप्तान बने रहेंगे।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश के खिलाफ उसकी धरती पर होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए बुधवार को अपनी 15 सदस्यीय टीम में 4 नए खिलाड़ियों को शामिल किया। यह सीरीज 11 मार्च से खेली जाएगी। दूसरा वनडे 13 और तीसरा वनडे 15 मार्च को खेला जाएगा। सभी मैच ढाका के शेरे बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में होंगे।
जिन नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है उनमें माज़ सदाकत, शमील हुसैन, ग़ाज़ी घोरी, साद मसूद और अब्दुल समद शामिल हैं। सेलेक्टर्स ने तेज गेंदबाज हरिस रऊफ और बल्लेबाज हुसैन तलात को भी स्क्वॉड में वापस बुला लिया है, जो शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी वाली टीम में शामिल होंगे। टीम 9 मार्च को ढाका के लिए रवाना होगी, और तीनों वनडे मैच शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे।
टीम: शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, माज सदाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), साद मसूद, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा और शमील हुसैन।
टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने वाली पाकिस्तान टीम के सभी खिलाड़ियों पर पीसीबी ने ख़राब प्रदर्शन करने के कारण 50 लाख पाकिस्तानी रुपये (लगभग 16.3 लाख रूपये) का जुर्माना लगाया है। सुपर 8 स्टेज से ही पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया था और लगातार चौथी बार वे किसी आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफ़ाइनल में नहीं पहुंच सके जो पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार हुआ है।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी




