Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Pakistan Cricket Board strange decision handed Test captain Shan Masood this big responsibility
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का अजीबोगरीब फैसला, टेस्ट कप्तान शान मसूद को सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का अजीबोगरीब फैसला, टेस्ट कप्तान शान मसूद को सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

संक्षेप:

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने टेस्ट कप्तान शान मसूद को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और खिलाड़ी मामलों का सलाहकार नियुक्त किया है। यह पहली बार है जब किसी वर्तमान टेस्ट कप्तान को बोर्ड में किसी अन्य पद पर नियुक्त किया गया है।

Sat, 25 Oct 2025 07:02 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, लाहौर
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अपने टेस्ट कप्तान शान मसूद को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और खिलाड़ी मामलों का सलाहकार नियुक्त किया है। यह पहली बार है जब किसी वर्तमान टेस्ट कप्तान को बोर्ड में किसी अन्य पद पर नियुक्त किया गया है। पीसीबी ने शुक्रवार रात शान की नियुक्ति की घोषणा की। हालांकि इस बारे में कोई उल्लेख नहीं किया गया है कि क्या शान मौजूदा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र में राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व करने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संचालन निदेशक का पद भी संभालेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:वुमेंस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल शेड्यूल से आज उठेगा पर्दा, भारत की भिड़ंत किस से?

क्रिकबज के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट के सूत्रों ने बताया कि यह घोषणा पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ डिनर के दौरान की। शुक्रवार को प्रधानमंत्री से मिलने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अलावा साउथ अफ्रीकी टीम के सदस्य भी गए थे।

पीसीबी ने इस पद के लिए विज्ञापन दिया है और आवेदन करने की अंतिम तिथि दो नवंबर है। पिछले महीने दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप लीग मैच के दौरान हैंडशेकगेट मामले को ठीक से न संभालने के कारण उस्मान वाहला को निलंबित कर दिया गया था। वाहला को फिर से इस पद पर बहाल कर दिया गया था, लेकिन समझा जाता है कि मसूद की नई भूमिका के बाद अब उन्हें किसी अन्य विभाग, संभवतः पीएसएल, में स्थानांतरित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:पाकिस्तान का हुआ पोपट, नहीं जीता एक भी मैच; फिर भी पॉइंट्स टेबल में फायदा

इससे पहले पीसीबी ने शान से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संचालन का नया निदेशक बनने के लिए पूछा था जबकि वह डब्ल्यूटीसी चक्र में भी टीम का नेतृत्व करते रहेंगे।

बोर्ड के भीतर चर्चा के बाद शुक्रवार को एक सूत्र ने कहा कि इस बात पर स्पष्ट सहमति थी कि शान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मामलों के विभाग का नेतृत्व करने के लिए सबसे उपयुक्त व्यक्ति हैं।

मसूद ने 44 टेस्ट, नौ वनडे और 19 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। मिस्बाह-उल-हक को इस पद के लिए पसंदीदा माना जा रहा था। मसूद ऐसे समय में इस पद पर आसीन हुए हैं जब पाकिस्तान ज्यादा टेस्ट मैच खेलने के लिए नहीं जाना जाता। उन्होंने हाल ही में साउत अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज पूरी की है और उनकी अगली टेस्ट सीरीज मार्च में, टी20 वर्ल्ड कप के बाद, बांग्लादेश में होगी।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |