श्रीलंका और इंग्लैंड की मेजबानी करेगा पाकिस्तान, लंबे शेड्यूल का हुआ ऐलान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पाकिस्तान ने श्रीलंका और इंग्लैंड सीरीज के लिए शेड्यूल का ऐलान किया है। अक्टूबर-नवंबर में टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान इन टीमों की मेजबानी करेगा।

Marcus Trescothick, Babar Azam
बाबर आजम

पाकिस्तान नौ अक्टूबर से 21 नवंबर तक श्रीलंका और इंग्लैंड की मेजबानी करेगा और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इस व्यस्त कार्यक्रम में ये तीनों टीम वनडे त्रिकोणीय सीरीज में भी हिस्सा लेंगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को घोषणा की कि श्रीलंका की टीम दौरे की शुरुआत नौ से 13 अक्टूबर तक रावलपिंडी में पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से करेगी। इसके बाद पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ इंग्लैंड त्रिकोणीय वनडे सीरीज में शामिल होगा। इसके मुकाबले 18 से 31 अक्टूबर तक रावलपिंडी और लाहौर में खेले जाएंगे। पाकिस्तान की टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है।

श्रीलंका खेलेगी टेस्ट सीरीज

त्रिकोणीय सीरीज के बाद श्रीलंका की टीम पाकिस्तान में ही रुकेगी और चार नवंबर से इस्लामाबाद में तीन दिवसीय मैच खेलेगी जिसके बाद मेजबान टीम के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। यह टेस्ट सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र का हिस्सा होगी। पहला टेस्ट नौ से 13 नवंबर तक रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि दूसरा टेस्ट 17 से 21 नवंबर तक लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होगा।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र में यह पाकिस्तान की घरेलू धरती पर दूसरी टेस्ट सीरीज होगी। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने पिछले साल अक्टूबर में पाकिस्तान का दौरा किया था जहां दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट खेले गए थे। आगामी एकदिवसीय त्रिकोणीय श्रृंखला भी पाकिस्तान की लगातार दूसरे वर्ष दूसरी ऐसी श्रृंखला होगी। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान ने पिछले साल फरवरी में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ वनडे त्रिकोणीय श्रृंखला की मेजबानी की थी। श्रीलंका टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए चार अक्टूबर को पाकिस्तान पहुंचेगा।

पाकिस्तान की मेजबानी में श्रीलंका-इंग्लैंड का शेड्यूल

श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा (T20I और टेस्ट सीरीज़)

9 अक्टूबर – पहला T20I, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

11 अक्टूबर – दूसरा T20I, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

13 अक्टूबर – तीसरा T20I, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

4-6 नवंबर – तीन दिन का मैच, इस्लामाबाद

9-13 नवंबर – पहला टेस्ट, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

17-21 नवंबर – दूसरा टेस्ट, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

ODI ट्राई-सीरीज (इंग्लैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका)

18 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

20 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

22 अक्टूबर – श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम, रावलपिंडी

25 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

27 अक्टूबर – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

29 अक्टूबर – श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

31 अक्टूबर – ट्राई-सीरीज का फाइनल, गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़श्रीलंका और इंग्लैंड की मेजबानी करेगा पाकिस्तान, लंबे शेड्यूल का हुआ ऐलान