Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Pakistan captain Salman Ali Agha before leaving for Sri Lanka we will try to win other group matches In T20 World Cup
हम टी20 वर्ल्ड कप में सभी मैच...श्रीलंका रवाना होने से पहले PAK कप्तान सलमान ने बताया प्लान

हम टी20 वर्ल्ड कप में सभी मैच...श्रीलंका रवाना होने से पहले PAK कप्तान सलमान ने बताया प्लान

संक्षेप:

श्रीलंका रवाना होने से पहले कप्तान सलमान अली आगा ने पाकिस्तान टीम का प्लान बताया। पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने सभी मैच श्रीलंका की सरमजीं पर खेलने हैं।

Feb 02, 2026 09:01 pm ISTMd.Akram कराची, भाषा
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने सोमवार को कहा कि खिलाड़ी सरकार या क्रिकेट बोर्ड के किसी भी निर्देश का पालन करेंगे जिसमें 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले हाई-प्रोफाइल टी20 वर्ल्ड कप 2026 मैच का बहिष्कार भी शामिल है। सलमान ने लाहौर से कोलंबो रवाना होने से पहले मीडिया से कहा कि टीम को यह फैसला रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के तुरंत बाद टीम मैनेजर द्वारा बता दिया गया था। उन्होंने कहा, "हम बोर्ड के साथ अनुबंधित खिलाड़ी हैं और सरकार तथा बोर्ड ने जो भी फैसला लिया है सभी खिलाड़ी उसके साथ हैं।"

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

'हम सभी मैच जीतकर क्वालीफाई करेंगे'

सलमान ने स्पष्ट किया कि टी20 विश्व कप केवल भारत के खिलाफ खेलने तक सीमित नहीं है और टीम श्रीलंका में हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करने और टूर्नामेंट जीतने के इरादे से जा रही है। उन्होंने कहा, "हमारे तीन अन्य ग्रुप मैच हैं और हम सभी जीतकर अगले दौर के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश करेंगे।" पूर्व कप्तानों शाहिद अफरीदी, मोहम्मद यूसुफ और राशिद लतीफ के साथ-साथ मोइन खान, सरफराज अहमद और मोहसिन खान जैसे पूर्व खिलाड़ियों ने भी भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार के फैसले का समर्थन किया है।

ये भी पढ़ें:PCB समाधान निकाले वरना…इंडिया मैच का बॉयकॉट करने पर ICC ने पाकिस्तान को चेताया

'अब आईसीसी को तय करना होगा कि...'

राशिद लतीफ ने कहा, ''आईसीसी ने जिस तरह बांग्लादेश के साथ व्यवहार किया या हाल के वर्षों में जिस तरह वह भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सामने झुकी है, ऐसे में किसी का 'ऐसा रूख अख्तियार करना' जरूरी था।" अफरीदी ने कहा कि वह पाकिस्तान और भारत के बीच मैच नहीं होने से निराश हैं क्योंकि वह खेल और राजनीति को मिलाने में विश्वास नहीं रखते, लेकिन वह इस फैसले के कारणों को समझते हैं। मोइन खान ने कहा, "अब आईसीसी को तय करना होगा कि वह विश्व क्रिकेट के व्यापक हित में किस तरह से आगे बढ़ना चाहता है।'' सरफराज अहमद ने कहा कि वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भारत के खिलाफ खेलने की अनुमति न मिलने के कारणों को समझ सकते हैं।

ये भी पढ़ें:तब कहां थी देशभक्ति, दम है तो ऐसा करना; हरभजन ने निकाली पाकिस्तान की हेकड़ी

नीदरलैंड के खिलाफ पहला मुकाबला

इस पूरे घटनाक्रम के बीच पाकिस्तान टीम सात फरवरी से शुरू हो रहे टूर्नामेंट में अपने अन्य मुकाबले खेलने के लिए कोलंबो रवाना हो गई। टीम के सोमवार देर शाम तक श्रीलंका की राजधानी पहुंचने की उम्मीद है। पीसीबी के एक शीर्ष सूत्र ने बताया कि नॉकआउट चरण में अगर भारत के खिलाफ कोई और मुकाबला तय होता है तो बोर्ड सरकार के निर्देशों का ही पालन करेगा। पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत सात फरवरी को नीदरलैंड के खिलाफ करेगा, इसके बाद 10 फरवरी को अमेरिका और 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ मैच खेलेगा, बशर्ते भारत के खिलाफ बहिष्कार का फैसला वापस ना लिया जाए।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।