पाकिस्तानी कप्तान सलमान का दावा, कहा- एशिया कप में भारतीय कप्तान से मिलाया था हाथ; देखिए वीडियो
पाकिस्तान कप्तान सलमान अली आगा ने खुलासा किया है कि एशिया कप में उनकी टीम हाथ मिलाने के लिए भारतीय ड्रेसिंग रूम तक पहुंची थी लेकिन दरवाजे नहीं खुले। हालांकि उन्होंने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस और फोटोशूट में हैंडशेक हुआ था।
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने शनिवार को पिछले साल एशिया कप के दौरान हैंडशेक को लेकर हुए विवाद पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एशिया कप 2025 में पहले हैंडशेक की घटना को लेकर यादें ताजा की और अपना अनुभव शेयर किया है। पाक कप्तान सलमान ने बताया कि उनकी टीम मैच खत्म होने के बाद हाथ मिलाने के लिए भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम तक गई थी। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन बार भिड़ंत हुई लेकिन तीनों बार भारत ने हाथ नहीं मिलाया। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि मैच से पहले फोटोशूट और प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों टीमों के कप्तानों ने हाथ मिलाया था।
पिछले साल यूएई में एशिया कप में सलमान अली आगा की अगुवाई वाली टीम को भारत से लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा था। सूर्यकुमार ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के सम्मान और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय सेना के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ हाथ नहीं मिलाने की नीति अपनाई थी। इस दौरान टॉस पर और मैच खत्म होने के बाद भी दोनों टीमों के खिलाड़ियों और सहायक स्टाफ के बीच हाथ नहीं मिलाया गया था।
फोटोशूट और प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुआ था हैंडशेक
पॉडकास्ट में पाकिस्तान के टी20 कप्तान सलमान अली आगा ने एशिया कप 2025 के हैंडशेक विवाद पर विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस और ट्रॉफी फोटोशूट के दौरान दोनों टीमों के बीच हैंडशेक हुआ था। सलमान ने कहा कि हैंडशेक ना होने की जानकारी उन्हें टॉस से ठीक पहले बताई गई थी।
सलमान अली आगा ने कहा, ''मैं टॉस के लिए गया। उससे पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी। वहां हाथ मिलाना हुआ, ट्रॉफी शूट हुआ और हैंडशेक भी हुआ था। तब मैं पूरी तरह नॉर्मल था। जाहिर है, मुझे अंदाजा था कि सब कुछ इतना नॉर्मल नहीं होने वाला है, लेकिन मुझे यह बिल्कुल भी नहीं पता था कि हैंडशेक नहीं होगा। मेरे मन में ऐसा कोई ख्याल भी नहीं था।"
उन्होंने आगे कहा, ''मैं हमारे मीडिया मैनेजर नईम भाई के साथ टॉस के लिए गया था। मैच रेफरी, जिनका नाम मुझे याद नहीं है, उन्होंने मुझे एक तरफ ले जाकर कहा, 'हम ऐसा करने वाले हैं। हैंडशेक नहीं होगा' इसलिए, कृपया इस बात का ध्यान रखें। अगर हैंडशेक नहीं होना है तो कोई बात नहीं। मैं भी इसके लिए बहुत ज्यादा इच्छुक नहीं हूं।' तो, बस यही हुआ था। उन्होंने मुझे पहले ही बता दिया था कि हैंडशेक नहीं होगा
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



