
पाकिस्तान के नसीम शाह ने लिया कीरोन पोलार्ड से पंगा, बीच मैच में गर्माया माहौल; VIDEO वायरल
यह घटना MI अमीरात की पारी के 11वें ओवर की है, MI अमीरात की टीम इस समय मुश्किल में थी क्योंकि उनका स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 76 रन था। बचे 9 ओवर में उन्हें जीत के लिए 107 रनों की दरकार थी।
ILT20 का फाइनल रविवार, 4 जनवरी की रात डेजर्ट वाइपर्स और MI अमीरात के बीच खेला गया। इस मैच के दौरान माहौल उस समय गर्माया जब पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड से भिड़ बैठे। नसीम और पोलार्ड के बीच गर्माते माहौल को देखते हुए अंपायर और साथी खिलाड़ियों ने दोनों खिलाड़ियों को अलग कर मामले को शांत कराने की कोशिश की। यह घटना MI अमीरात की पारी के 11वें ओवर की है, MI अमीरात की टीम इस समय मुश्किल में थी क्योंकि उनका स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 76 रन था। बचे 9 ओवर में उन्हें जीत के लिए 107 रनों की दरकार थी।
नसीम शाह के ओवर की आखिरी लेंथ गेंद को पोलार्ड ने अच्छे से डिफेंड किया। गेंद सीधा नसीम शाह के हाथों में गई। पाकिस्तानी गेंदबाज ने तालियां बजाकर पोलार्ड को उकसाने की कोशिश की जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच तू-तू मैं-मैं हुई। आप भी देखें वीडियो-
डेजर्ट वाइपर्स ने MI अमीरात को हराकर रचा इतिहास
ILT20 2025-26 का फाइनल डेजर्ट वाइपर्स vs MI अमीरात के बीच खेला गया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए डेजर्ट वाइपर्स ने कप्तान सैम कुर्रन की 74 रनों की नाबाद पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 182 रन बोर्ड पर लगाए। इस स्कोर का पीछा करते हुए कीरोन पोलार्ड की MI अमीरात 18.3 ओवर में 136 के स्कोर पर ही सिमट गई। डेजर्ट वाइपर्स इससे पहले 2 बार ट्रॉफी के नजदीक पहुंचकर चूक गई थी, मगर तीसरी बार उन्होंने मौका अपने हाथों से नहीं जाने दिया और 46 रनों से यह मैच जीतकर पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।






