Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़pakistan Babar Azam BBL Nightmare Continues After Fiery Marcus Stoinis Send Off Melbourne Stars vs Sydney Sixers
BBL में बाबर आजम ने कटाई पाकिस्तान की नाक, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने उड़ाया मजाक

BBL में बाबर आजम ने कटाई पाकिस्तान की नाक, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने उड़ाया मजाक

संक्षेप:

बाबर आजम के लिए ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग किसी बुरे सपने जैसी साबित हो रही है। बाबर ने सात पारियों में 145 रन बनाए हैं। वहीं गुरुवार को खेले गए मुकाबले के दौरान स्टायनिस ने आउट करने के बाद जोरदार जश्न मनाया, जोकि वायरल हो रहा है।

Jan 08, 2026 06:40 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम बिग बैश लीग में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। उन्होंने पिछली सात पारियों में दो अर्धशतक जरूर लगाए हैं लेकिन अन्य मैचों में उन्होंने काफी धीमी पारी खेली है और रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए। बाबर आजम का बिग बैश लीग (BBL) 2025-26 में खराब फॉर्म जारी है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर मेलबर्न स्टार्स और सिडनी सिक्सर्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान मार्कस स्टायनिस ने बाबर आजम को आउट करने के बाद कुछ कहा, जोकि बाबर आजम को पसंद नहीं आया। हालांकि उन्होंने बिना कुछ कहे मैदान से बाहर चले गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मेलबर्न स्टार्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 128 रन बनाए, जिसमें स्टायनिस और ब्लेक मैकडोनाल्ड ने 33-33 रनों की पारी खेली। सिडनी सिक्सर्स के लिए बेन ड्वारशुइस ने 4/13 और जैक एडवर्ड्स ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिडनी सिक्सर्स की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन बाबर आजम एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए। सातवें ओवर में बाबर आजम ऑफ स्टंप पर आकर रूम बनाने की कोशिश में एलबीडब्ल्यू हुए। बाबर ने 17 गेंदों पर सिर्फ 14 रन बनाए। आउट होने के बाद स्टोइनिस ने आक्रामक तरीके से जश्न मनाया और बाबर को जाते हुए कहा, ''बाद में मिलते हैं बाबर, बाद में मिलते हैं भाई।'' यह सेंड-ऑफ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बाबर ने डीआरएस लेने पर विचार किया, लेकिन फिर बिना कुछ कहे पवेलियन की ओर चल दिए। रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद लेग स्टंप को हिट कर रही थी।

बाबर आजम का बिग बैश लीग में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उन्होंने सात पारियों में 24.16 के औसत से 145 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 108.2 का रहा है। इस दौरान उन्होंने दो फिफ्टी लगाए हैं। बाबर आजम ने बीबीएल की इन दो पारियों में 42 गेंद में 58 रन और 46 गेंद में 58 रन बनाए हैं। इसके अलावा वह दो, 9, 2, 2 और सात रन ही बना सके हैं। बाबर आजम की ये फॉर्म उनके लिए आगामी टी20 विश्व कप में मुश्किलें खड़ी कर सकती है।

ये भी पढ़ें:हेड ने एक झटके में तोड़ा कोहली-रिचर्ड्स का रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर के बेहद करीब

पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय संभावित टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को सौंप दी है, लेकिन अभी तक इसे सार्वजनिक नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की संभावित टीम में चोटिल तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, पूर्व कप्तान बाबर आजम और ऑलराउंडर शादाब खान भी शामिल हैं। शादाब कंधे की चोट के कारण पिछले साल मई से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल पाए हैं।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |