PAK W vs SL W Scorecard: चमारी अटापट्टू शतक से चूकीं, श्रीलंका का सिल्वर कन्फर्म; पाकिस्तान हारा

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

PAK W vs SL W Highlights- चमारी अटापट्टू की शानदार फिफ्टी के दम पर श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर एशियन गेम्स 2026 विमेंस क्रिकेट के फाइनल में जगह कन्फर्म कर ली है।

PAK W vs SL W LIVE
पाकिस्तान विमेंस वर्सेस श्रीलंका विमेंस लाइव

PAK W vs SL W Scorecard: चमारी अटापट्टू की 83 रनों की नाबाद पारी के दम पर श्रीलंका ने विमेंस एशियन गेम्स क्रिकेट 2026 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 8 विकेट से पटखनी दी। श्रीलंका की टीम इसी के साथ फाइनल में पहुंच गई है और उनका कम से कम सिल्वर मेडल भी कन्फर्म हो गया है। फाइनल यानी गोल्ड मेडल के लिए उनकी भिड़ंत भारत या बांग्लादेश में से किसी एक से होगी, जिनके बीच कुछ ही देर में दूसरा सेमीफाइनल खेला जाना है। वहीं दूसरा सेमीफाइनल हारने वाली टीम से अब पाकिस्तान ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेगा। मैच की बात करें तो, शवाल जुल्फिकार और आयशा जफर की शतकीय साझेदारी ने पाकिस्तान को 177 के स्कोर तक पहुंचाया। आयशा 71 रन बनाकर रन आउट हुईं, वहीं जुल्फिकार ने 54 रन बनाए। इस स्कोर का पीछा श्रीलंका ने 17.5 ओवर में 2 विकेट खोकर आसानी से किया।

PAK W vs SL W लाइव क्रिकेट स्कोर-

पाकिस्तान विमेंस लाइव स्कोर- 177-4 (20)

श्रीलंका विमेंस लाइव स्कोर- 178/2 (17.5)

श्रीलंका 8 विकेट से जीता

श्रीलंका ने 8 विकेट से पाकिस्तान को धूल चटाकर ना सिर्फ फाइनल में प्रवेश किया, बल्कि कम से कम अपना सिल्वर मेडल कन्फर्म किया।

चमारी अटापट्टू की फिफ्टी

चमारी अटापट्टू शानदार पारी खेल रही हैं। वह अपनी फिफ्टी भी पूरी कर चुकी है। वह धीरे-धीरे श्रीलंका को जीत के करीब ले जा रहीं हैं। 15 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 142 रन।

चमारी अटापट्टू ने खोले हाथ

इमेशा दुलानी जब तक क्रीज पर थी चमारी अटापट्टू संभलकर बैटिंग कर रही थी, मगर उनके आउट होते ही अटापट्टू ने आक्रामक रूप धारण कर लिया। 10 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 88 रन है। चमारी 44 रन बनाकर बैटिंग कर रही है। श्रीलंका को अगर जीतना है तो कप्तान को अंत तक क्रीज पर खड़े रहना होगा।

शानदार शुरुआत के बाद श्रीलंका को पहला झटका

178 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को इमेशा दुलानी ने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्हें पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इमेशा ने 5 चौकों की मदद से 27 रनों की शानदार पारी खेली।

पाकिस्तान ने बनाए 177 रन

पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने 178 रनों का मुश्किल टारगेट रखा है। आयशा और जुल्फिकार की शतकीय साझेदारी ने पाकिस्तान को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। जीतने वाली टीम का कम से कम सिल्वर मेडल आज कन्फर्म हो जाएगा।

श्रीलंका को आखिरकार मिली सफलता

श्रीलंकाई टीम आखिरकार शवाल जुल्फिकार और आयशा जफर की खतरनाक पार्टनरशिप को तोड़ने में कामयाब रही। रनआउट के चलते उन्हें तीसरा विकेट मिला। आयशा जफर 71 रन की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौटीं।

आयशा जफर ने ठोकी फिफ्टी, पाकिस्तान 100 के पार

शवाल जुल्फिकार और आयशा जफर ने आज शानदार खेल दिखाया है। पाकिस्तान का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। वहीं आयशा ने भी अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। 14 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 124 रन है। दोनों के बीच 89 रनों की पार्टनरशिप हो गई है।

पाकिस्तान का स्कोर 50 के पार

पाकिस्तान का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है। 10 ओवर के बाद उन्होंने 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। शवाल जुल्फिकार और आयशा जफर शानदार बैटिंग कर रहीं हैं। दोनों के बीच 50 रनों की साझेदारी भी होने वाली है।

पाकिस्तान का दूसरा विकेट भी गिरा

6ठे ओवर में चमारी अटापट्टू ने सायरा जाबिन को 17 के निजी स्कोर पर आउट कर पाकिस्तान को दूसरा झटका दे दिया है। अब कप्तान फातिमा सना ही पाकिस्तान की नैया पार लगा सकती है।

पारी की पहली ही गेंद पर पाकिस्तान को झटका

गुल फिरोजा और शवाल जुल्फिकार ने पाकिस्तान की पारी का आगाज किया। पहली ही गेंद पर सुगंधिका कुमारी ने गुल फिरोजा को बोल्ड कर पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया। 3 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 20 रन है।

श्रीलंका ने जीता टॉस

मैदान सूख जाने के बाद टॉस हुआ। श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है।

पाकिस्तान महिला (प्लेइंग XI): गुल फिरोजा (विकेट कीपर), शवाल जुल्फिकार, आयशा जफर, फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयमान फातिमा, सायरा जबीन, तुबा हसन, नशरा संधू, उम्म-ए-हानी, मोमिना रियासत

श्रीलंका महिला (प्लेइंग XI): इमेशा दुलानी, चमारी अथापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, कविशा दिलहारी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेट कीपर), मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, चामुडी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी

मैदान गीला होने की वजह से टॉस में देरी

सुपर सोपर्स गीले आउटफील्ड को सुखा रहे हैं। ग्राउंड स्टाफ नमी वाली जगहों को चेक कर रहा है, जबकि अंपायर मैदान का इंस्पेक्शन करते हुए घूम रहे हैं। अच्छी खबर यह है कि कवर हटा दिए गए हैं, लेकिन अभी तक ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि मैच कब शुरू होगा।

क्या होगा पाकिस्तान-श्रीलंका का गेम प्लान

आज के हाई-स्टेक नॉकआउट मैच में दोनों टीमों के एक जैसे गेम प्लान इस्तेमाल करने की उम्मीद है। श्रीलंका अपने टॉप ऑर्डर पर भरोसा करेगा कि वे पारी में देर तक बैटिंग करें और बड़ा रिस्क लेने से पहले एक मजबूत बेस बनाएं। दूसरी तरफ, पाकिस्तान तेज गेंदबाज फातिमा सना के साथ जल्दी स्ट्राइक करने की कोशिश करेगा, फिर बीच के ओवरों में स्कोरिंग रेट को धीमा करने के लिए अपने स्पिन गेंदबाजों का इस्तेमाल करेगा। श्रीलंका के टॉप-ऑर्डर की पार्टनरशिप को जल्दी तोड़ना आज पाकिस्तान की सबसे बड़ा चैलेंज होगा।

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रहती है कांटे की टक्कर

पाकिस्तान और श्रीलंका! इन दोनों टीमों के बीच मैच हमेशा करीबी होते हैं, और विमेंस एशिया कप में हाल ही में हुए मैच ने दिखाया कि उनका खेल कितना टैक्टिकल हो सकता है। उस सेमीफाइनल में, पाकिस्तान ने शुरुआती विकेट खोने के बाद वापसी करते हुए 130 रन बनाए। इसके बाद श्रीलंका ने बहुत सब्र से स्कोर का पीछा किया और बीच के ओवरों में लगातार पार्टनरशिप की। भले ही पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने चार विकेट लिए, लेकिन श्रीलंका शांत रहा और एक ओवर से ज्यादा समय रहते टारगेट हासिल कर लिया।

पाकिस्तान वर्सेस श्रीलंका स्क्वॉड

पाकिस्तान महिला टीम: गुल फिरोजा (विकेट कीपर), शवाल जुल्फिकार, आयशा जफर, फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, आयमान फातिमा, तुबा हसन, इमान नसीर, उम्म-ए-हानी, नशरा संधू, तस्मिया रुबाब, हुमना बिलाल, सायरा जबीन, मोमिना रियासत

श्रीलंका महिला टीम: इमेशा दुलानी, चमारी अथापथु (कप्तान), हसिनी परेरा, कविशा दिलहारी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेट कीपर), रश्मिका सेवंदी, चामुडी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी, मिताली अयोध्या, संजना कविंदी, निमाशा मीपेज, काव्या कविंदी, अनुष्का संजीवनी

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़चमारी अटापट्टू शतक से चूकीं, श्रीलंका का सिल्वर कन्फर्म; पाकिस्तान हारा