
PAK vs USA Pitch Report: कोलंबो में यूएसए से हार का बदला ले पाएगा पाकिस्तान? कैसा रहेगा पिच का मिजाज; जानें
PAK vs USA Pitch Report: पाकिस्तान और यूएसए के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 12वां मुकाबला आज कोलंबो में खेला जाना है। यूएसए ने पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को धूल चटाई थी।
PAK vs USA Pitch Report: पाकिस्तान वर्सेस यूएसए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 12वां मैच आज यानी मंगलवार, 10 फरवरी को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाना है। इस मैच पर हर किसी की नजरें रहने वाली है। दरअसल, पिछले टी20 वर्ल्ड कप में यूएसए ने पाकिस्तान को धूल चटाकर बड़ा उलटफेर किया था। उस मुकाबले में यूएसए सुपर ओवर में जीता था। ऐसे में आज फिर वह पाकिस्तान के सामने मुश्किल सवाल रख सकता है। पाकिस्तान को टूर्नामेंट के पहले मैच में भी नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत दर्ज करने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। आखिरी समय पर पाकिस्तान बाजी पलटने में कामयाब रहा था। आज पाकिस्तान और यूएसए के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
PAK vs USA सिंहली स्पोर्ट्स क्लब पिच रिपोर्ट
सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्लब में अभी तक टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दो मुकाबले हुए हैं और हैरानी की बात यह है कि एक भी बार 200 क्या 150 रन तक का आंकड़ा कोई टीम पार नहीं कर पाई है। पहले मैच में जहां पाकिस्तान के 148 रनों को चेज करने में पसीने छूट गए थे, वहीं दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे ने ओमान को 103 रनों पर ढेर कर 13.3 ओवर में 8 विकेट रहते मैच जीत लिया था। आज के मुकाबले में भी बादल छाए रहने की उम्मीद है जिससे गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। टॉस जीतने वाला कप्तान इस मैदान पर चेज करना पसंद करेगा। पहले दोनों मैच यहां चेजिंग टीम ही जीती है।
PAK vs USA संभावित प्लेइंग XI
पाकिस्तान संभावित XI: सैम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ़, शाहीन अफ़रीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद
यूएसए संभावित XI: एंड्रीज़ गौस (विकेट कीपर), सैतेजा मुक्कामल्ला, मोनंक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, एहसान आदिल/अली खान, सौरभ नेत्रवलकर

लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें




