PAK vs USA Highlights: टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की लगातार दूसरी जीत, अमेरिका को 32 रनों से धोया

PAK vs USA live score: पाकिस्तान ने अमेरिका को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में खेले गए विश्व कप मुकाबले में 32 रनों से शिकस्त दी। पाकिस्तान द्वारा मिले 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी।

PAK vs USA Highlights: टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की लगातार दूसरी जीत, अमेरिका को 32 रनों से धोया

PAK vs USA live score

Himanshu Singh| लाइव हिन्दुस्तान | Tue, 10 Feb 2026 10:37 PM IST
हमें फॉलो करें

PAK vs USA live score: पाकिस्तान ने मंगलवार को अमेरिका को टी20 विश्व कप के 12वें मुकाबले में 32 रनों से हराया। पाकिस्तान की टूर्नामेंट में ये लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले टीम ने नीदरलैंड को हराया था। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए। इसके जवाब में अमेरिका की टीम ने अच्छी शुरुआत मिलने के बाद नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। अमेरिका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी।

191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिका के लिए ऐंड्रियस गौस और शयन जहांगीर की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े। पांचवें ओवर में मोहम्मद नवाज ने ऐंड्रियस गौस (13) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद कप्तान मोनांक पटेल (तीन) और शयन जहांगीर को शादाब खान ने अपना शिकार बना लिया। शयन जहांगीर ने 34 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 49 रनों की पारी खेली।

16वें ओवर मे उस्मान तारिक ने मिलिंद कुमार 22 गेंदों में 29 को आउट किया। 19वें ओवर में उस्तान तारिक ने हरमित सिंह छह को आउट कर अमेरिका को छठा झटका दिया। इसी ओवर में उन्होंने मोहम्मद मोहसिन (शून्य) का भी शिकार कर लिया। अमेरिका की टीम निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 158 रन ही बना सकी और 32 रनों से मुकाबला हार गई। शुभम रांजने 20वें ओवर में आठवें विकेट के रूप में आउट हुये। शुभम रांजने ने 30 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के लगाते हुए 51 रनों की पारी खेली।

इससे पहले कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में टी20 विश्व कप 2026 के 12वें मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए।। साइम आयूब और फरहान के बीच पहले विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी हुई। साइम 17 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान सलमान अली तीन गेंद में एक रन ही बना सके। बाबर आजम और फरहान के बीच 81 रन की साझेदारी हुई। बाबर आजम 32 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हुए। साहिबजादा फरहान ने 41 गेंद में 6 चौके और पांच छक्के की मदद से 73 रन बनाए। शादाब ने 12 गेंद में 30 रन की दमदार पारी खेली। फहीम एक रन ही बना सके।

पाकिस्तान -अमेरिका ने किए बदलाव

अमेरिका ने अंतिम एकादश में दो बदलाव करते हुए अहसन आदिल और शयान जहांगीर को अली खान और साईतेजा मुक्कमल्ला की जगह शामिल किया। पाकिस्तान ने भी एक बदलाव किया है। उस्मान तारीक अंतिम एकादश में सलमान मिर्जा की जगह लेंगे।

यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (प्लेइंग इलेवन): एंड्रीज गौस (विकेट कीपर), शायन जहांगीर, मोनंक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, एहसान आदिल, सौरभ नेत्रवलकर

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद

USA Score: 149/5 (18)

PAK Score: 158/8 (20)

icc t20 world cup

icc t20 world cup point table

icc t20 world cup most runs

icc t20 world cup most wickets

10 Feb 2026, 10:28:44 PM IST

PAK vs USA live score: पाकिस्तान ने अमेरिका को हराया

PAK vs USA live score: पाकिस्तान ने मंगलवार को अमेरिका को 32 रनों से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पाकिस्तान द्वारा मिले 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी।

10 Feb 2026, 10:22:15 PM IST

PAK vs USA live score: हैट्रिक से चूके तारिक

PAK vs USA live score: पाकिस्तानी गेंदबाज तारिक मंगलवार को अमेरिका के खिलाफ हैट्रिक लेने के करीब थे। हालांकि वह इसमें सफल नहीं हो सके। तारिक ने लगातार गेंदों पर हरमीत और मोहसिन को आउट किया। लेकिन तीसरी गेंद पर विकेट नहीं ले सके।

10 Feb 2026, 10:13:35 PM IST

PAK vs USA live score: लगातार दो ओवरों में दो विकेट गिरने से संकट में अमेरिका

PAK vs USA live score: अमेरिका को लगातार दो ओवरों में 2 विकेट गंवाना महंगा पड़ सकता है। 16वें ओवर की आखिरी गेंद में स्पिनर उस्मान तारिक ने मिलिंद कुमार को पवैलियन का रास्ता दिखाया। मिलिंद ने पिच पर अच्छा समय बिता लिया था और उनकी आंखें जम चुकी थी लेकिन 29 रन के निजी स्कोर पर वह शाहीन शाह अफरीदी को आसान सा कैच थमा बैठे। जब उनका विकेट गिरा तब अमेरिका का स्कोर 16 ओवर में 123 रन था। उसके बाद अगले ही ओवर में अबरार अहमद ने संजय कृष्णमूर्ति को आउट कर दिया। संजय खाता तक नहीं खोल पाए थे। अमेरिका ने 17 ओवर की समाप्ति पर 5 विकेट के नुकसान पर 130 रन बना लिए हैं।

10 Feb 2026, 10:03:35 PM IST

PAK vs USA live score: अमेरिका के 100 रन पूरे

PAK vs USA live score: अमेरिका के 100 रन पूरे हो चुके हैं। 15 ओवर की समाप्ति पर उसने 3 विकेट के नुकसान पर 11 रन बना लिए हैं। अब बचे हुए 5 ओवरों में उसे जीत के लिए 16 रन प्रति ओवर के हिसाब से रन बनाने होंगे।

10 Feb 2026, 09:56:02 PM IST

PAK vs USA live score: अमेरिका के तीन बल्लेबाज आउट

PAK vs USA live score: पाकिस्तान के खिलाफ जीत के लिए 191 रन के स्कोर का पीछा करते हुए अमेरिका संकट में है। 13 ओवर की समाप्ति पर उसने सिर्फ 92 रन बनाए हैं और उसके तीन बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। अब रिक्वायर्ड रन रेट का दबाव बढ़ता जा रहा है। उसे जीत के लिए अब प्रति ओवर औसतन 14.14 रन बनाने होंगे। अमेरिका को पहला झटका पांचवें ओवर में 42 रन के स्कोर पर लगा जब एंड्रिस गौस 13 रन बनाकर आउट हुए थे। उसके बाद स्कोर में सिर्फ 16 रन ही जुड़े थे कि 58 रन के टीम स्कोर पर कप्तान मोनांक पटेल भी आउट हो गए। 69 रन के स्कोर पर अमेरिका को तब तगड़ा झटका लगा जब शानदार लय में नजर आ रहे शायन जहांगीर 49 रन बनाकर आउट हुए। मिलिंद कुमार 8 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि शुभम रंजने 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10 Feb 2026, 09:30:50 PM IST

PAK vs USA live score: अमेरिका की दमदार शुरुआत

PAK vs USA live score: अमेरिका ने पावरप्ले में दमदार शुरुआत की है। टीम ने 6 ओवर में एक विकेट खोकर 50 रन बना लिए हैं। शायन और मोनांक क्रीज पर मौजूद हैं।

10 Feb 2026, 08:37:29 PM IST

PAK vs USA live score: पाकिस्तान का सातवां विकेट गिरा

PAK vs USA live score: पाकिस्तान के बल्लेबाज शादाब खान 12 गेंद में 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके अगले ओवर में फहीम अशरफ भी पवेलियन लौट गए। मोहम्मद नवाज ने 10 गेंद में 5 रन बनाए।

10 Feb 2026, 08:30:45 PM IST

PAK vs USA live score: पाकिस्तान ने 18 ओवर में बनाए 173 रन

PAK vs USA live score: पाकिस्तान ने 18 ओवर में 4 विकेट खोकर 173 रन बना लिए हैं। शादाब खान और मोहम्मद नवाज के बीच 30 से ज्यादा रन की साझेदारी हो गई है।

10 Feb 2026, 08:21:50 PM IST

PAK vs USA live score: साहिबजादा फरहान दमदार पारी खेलकर लौटे पवेलियन

PAK vs USA live score: सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान 41 गेंद में 73 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में 41 गेंद में 6 चौके और पांच छक्के की मदद से 73 रन बनाए। नवाज और शादाब क्रीज पर मौजूद हैं।

10 Feb 2026, 08:13:26 PM IST

PAK vs USA live score: बाबर आजम 42 रन बनाकर हुए आउट

PAK vs USA live score: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम 32 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 32 गेंद में चार चौके और एक छक्का लगाया। मोहम्मद मोहसिन ने उन्हें आउट किया।

10 Feb 2026, 07:59:34 PM IST

PAK vs USA live score: पाकिस्तान ने पूरे किए 100 रन

PAK vs USA live score: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने 13वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। बाबर आजम 27 और फरहान 35 गेंद में 63 रन बनाकर खेल रहे हैं। पाकिस्तान ने साइम और कप्तान सलमान अली आगा का विकेट गंवाया है। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 60 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।

10 Feb 2026, 07:48:26 PM IST

PAK vs USA live score: साहिबजादा फरहान ने लगाई फिफ्टी

PAK vs USA live score: साहिबजादा फरहान ने 27 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। फरहान ने 4 चौके और इतने ही छक्के लगाए हैं।

10 Feb 2026, 07:37:18 PM IST

PAK vs USA live score: पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली सस्ते में लौटे पवेलियन

PAK vs USA live score: पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली अमेरिका के खिलाफ उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। सलमान ने तीन गेंद में एक रन बनाया। शैडली वैन शल्कविक ने उन्हें आउट किया।

10 Feb 2026, 07:30:40 PM IST

PAK vs USA live score: पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा

PAK vs USA live score: पाकिस्तान ने छठे ओवर में पहला विकेट गंवा दिया है। साइम आयूब और फरहान के बीच पहले विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी हुई साइम आयूब 17 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए।

10 Feb 2026, 07:07:26 PM IST

PAK vs USA live score: पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू

PAK vs USA live score: पाकिस्तान की पारी की शुरुआत के लिए साइम आयूब और फरहान क्रीज पर मौजूद हैं। पहले ओवर में पाकिस्तान ने 6 रन बनाए।

10 Feb 2026, 06:54:41 PM IST

PAK vs USA live score: पाकिस्तान-अमेरिका ने प्लेइंग इलेवन में किए बदलाव

PAK vs USA live score: अमेरिका ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव करते हुए अहसन आदिल और शयान जहांगीर को अली खान और साईतेजा मुक्कमल्ला की जगह शामिल किया। पाकिस्तान ने भी एक बदलाव किया है। उस्मान तारीक को मौका मिला है, जबकि सलमान मिर्जा ये मुकाबला नहीं खेल रहे हैं।

10 Feb 2026, 06:37:27 PM IST

PAK vs USA live score: पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन

PAK vs USA live score: पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद

10 Feb 2026, 06:36:52 PM IST

PAK vs USA live score: अमेरिका प्लेइंग इलेवन

PAK vs USA live score: यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (प्लेइंग इलेवन): एंड्रीज गौस (विकेट कीपर), शायन जहांगीर, मोनंक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, एहसान आदिल, सौरभ नेत्रवलकर

10 Feb 2026, 06:35:39 PM IST

PAK vs USA live score: अमेरिका ने जीता टॉस

PAK vs USA live score: अमेरिका ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमें बदलाव के साथ उतरी हैं।

10 Feb 2026, 06:19:26 PM IST

PAK vs USA live score: पिछली बार सुपर ओवर में जीता था अमेरिका

PAK vs USA live score: अमेरिका ने पिछले टी20 विश्व कप में पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया था। पाकिस्तान और अमेरिका ने निर्धारित ओवर में 159 रन बनाए थे, जिसके बाद सुपर ओवर में अमेरिका ने बाजी मारी थी।

10 Feb 2026, 06:02:11 PM IST

PAK vs USA live score: पाकिस्तान बनाम अमेरिका टी20 विश्व कप मैच

PAK vs USA live score: पाकिस्तान की टीम अपने दूसरे मुकाबले में अमेरिका से भिड़ने के लिए तैयार है। पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की थी, वहीं अमेरिका को पहले मुकाबले में भारत से हार का सामना करना पड़ा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटPAK vs USA Highlights: टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की लगातार दूसरी जीत, अमेरिका को 32 रनों से धोया