Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़pak vs sl Pakistan beat Sri Lanka in Final by six wickets clinch T20I Tri Series 2025 Zimbabwe babar azam
पाकिस्तान ने जीती त्रिकोणीय सीरीज, फाइनल में श्रीलंका को 6 विकेट से धोया

पाकिस्तान ने जीती त्रिकोणीय सीरीज, फाइनल में श्रीलंका को 6 विकेट से धोया

संक्षेप:

पाकिस्तान ने श्रीलंका को फाइनल में हराकर त्रिकोणीय सीरीज अपने नाम की। श्रीलंका की टीम फाइनल में 114 रन ही बना सकी। पाकिस्तान ने 8 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया।

Nov 29, 2025 09:51 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान ने रविवार को त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। श्रीलंका ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 114 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान ने शाहिबजादा फरहान और सैम आयूब की दमदार शुरुआत के दम पर 8 गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। पाकिस्तान ने 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 118 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम ने सर्वाधिक 37 रन बनाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

श्रीलंका द्वारा मिले 115 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को शाहिबजादा फरहान और सैम आयूब ने दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी हुई। ईशान मलिंगा ने इस जोड़ी को तोड़ा। फरहान 22 गेंद में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सैम आयूब 33 गेंद में 36 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके लगाए। कप्तान सलमान आगा 14 गेंद में 14 रन ही बना सके। फखर जमां 5 गेंद में तीन रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौटे। बाबर आजम 34 गेंद में 37 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। उस्मान खान तीन रन बनाकर नाबाद रहे। बाबर आजम ने चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

ये भी पढ़ें:अफ्रीका के खिलाफ खूब चला है विराट का बल्ला, आंकड़े उड़ा देंगे बावुमा के होश

इससे पहले श्रीलंका की टीम अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद 19.1 ओवर में 114 रन पर ही सिमट गई। पाकिस्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को पाकिस्तानी गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 19.1 ओवर में 114 रन के स्कोर पर ढ़ेर कर दिया। श्रीलंका शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 20 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। तीसरे ओवर में शाहीन ने पथुम निसंका (11) को आउटकर पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कुसल मेंडिस ने कामिल मिशारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़े। 11वें ओवर में मोहम्मद नवाज ने कुसल मेंडिस (14) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद कामिल मिशारा को छोड़कर श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज पाकिस्तान गेंदबाजी आक्रमण के आगे दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सका। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी और मोहम्मद नवाज ने तीन-तीन विकेट लिये। अबरार अहमद को दो विकेट मिले। सलमान मिर्जा और सैम अयूब ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

पाकिस्तान ने पहली बार घरेलू सरजमीं पर त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल जीत है। इससे पहले उन्होंने घर पर तीन एकदिवसीय त्रिकोणीय-सीरीज फाइनल और एक एशियन टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेला था, और सभी हार गए थे।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |