Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़pak vs sl Mohammad Nawaz Breaks Records Becomes Fifth Highest T20I Wicket Taker for Pakistan
मोहम्मद नवाज ने गुल-अजमल को पीछे छोड़ा, सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5वें पाक गेंदबाज बने

मोहम्मद नवाज ने गुल-अजमल को पीछे छोड़ा, सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5वें पाक गेंदबाज बने

संक्षेप:

पाकिस्तान ने रावलपिंडी में खेले गए त्रिकोणीय टी20 सीरीज 2025 के फाइनल में श्रीलंका को 6 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया है। इस जीत में ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज ने शानदार प्रदर्शन किया और टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांचवें पाकिस्तानी बन गए हैं।

Nov 30, 2025 12:39 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान ने शनिवार को श्रीलंका को त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में 6 विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जीत के हीरो ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज रहे, जिन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से न सिर्फ टीम को जीत दिलाई, बल्कि एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में मोहम्मद नवाज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इन तीन विकेटों के साथ नवाज अब टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के लिए पांचवें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मोहम्मद नवाज ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ फाइनल के दौरान पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाजों उमर गुल और सईद अजमल (दोनों 85 विकेट) को पीछे छोड़ा। मोहम्मद नवाज ने 86 टी20 मैचों में 86 विकेट चटकाए हैं। इसके साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 150 विकेट भी पूरे किए। श्रीलंका के खिलाफ नवाज के अलावा शाहीन अफरीदी ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 18 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में नवाज से आगे हारिस राउफ, शाहीन अफरीदी, शादाब खान और शाहिद अफरीदी हैं।

ये भी पढ़ें:भारत के ‘सेंचुरी किंग’ बनने की दहलीज पर अभिषेक, निशाने पर कोहली का रिकॉर्ड

पाकिस्तान ने शनिवार को फाइनल मुकाबले श्रीलंका को आठ गेंदे शेष रहते छह विकेट से हराकर टी-20 त्रिकोणीय श्रृंखला का खिताब अपने नाम किया। सीरीज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद नवाज को 'प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज' के पुरस्कार से नवाजा गया। इस टूर्नामेंट की तीसरी टीम जिम्बाब्वे थी। पाकिस्तान ने पहली बार घरेलू सरजमीं पर त्रिकोणीय श्रृंखला का फाइनल जीता है। इससे पहले उन्होंने घर पर तीन एकदिवसीय त्रिकोणीय-सीरीज फाइनल और एक एशियन टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेला था, और सभी हार गए थे।

पाकिस्तान ने पहली बार घरेलू सरजमीं पर त्रिकोणीय श्रृंखला का फाइनल जीत है। इससे पहले उन्होंने घर पर तीन एकदिवसीय त्रिकोणीय-सीरीज फाइनल और एक एशियन टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेला था, और सभी हार गए थे।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |