एशिया कप के फाइनल में पहुंची श्रीलंका, रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

PAK Vs SL Semifinal match result: महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 131 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे 19वें ओवर में 4 विकेट शेष रहते श्रीलंका ने हासिल कर लिया। मैच बेहद रोमांचक रहा।

pak vs sl match
श्रीलंका महिला टीम एशिया कप के फाइनल में पहुंची

PAK Vs SL Semifinal match result: महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में शुक्रवार को श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 131 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे 19वें ओवर में 4 विकेट शेष रहते श्रीलंका ने हासिल कर लिया। मैच बेहद रोमांचक रहा।

श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापथु ने दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और दो विकेट जल्दी गिर गए। 40 मिनट में 50 रनों के भीतर ही पाकिस्तान की टीम के चार बल्लेबाज आउट हो गए थे। ऐसे में कप्तान फातिमा सना ने मोर्चा संभाला और टीम की इज्जत बचाते हुए सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने 36 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली। शवाल जुल्फिकार ने 16 गेंदों में 24 जबकि गुल फिरोजा ने 21 रनों का योगदान दिया।

श्रीलंका की ओर से कप्तान चमारी अथापथु ने दमादर गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए। चामुदी प्रबोदा को भी 2 विकेट हासिल हुए। नीलाक्षिका और सुगंधिका को 1-1 विकेट हासिल हुए।

131 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। पांच रनों के भीतर कप्तान फातिमा सना ने एक ही ओवर में दो बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। 40 रनों के भीतर श्रीलंका का तीसरा विकेट और उसके बाद चौथा विकेट भी कुछ अंतराल के बाद गिर गया। हालांकि, पांचवें विकेट के लिए हर्षिता समरविक्रमा और कविशा दिलहारी ने 67 रनों की साझेदारी की और टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई। कविशा ने 33 और हर्षिता ने 36 रन बनाए। नीलाक्षिका ने 18 रनों का योगदान दिया। शुरुआत में इमेशा दुलानी ने 24 रन बनाए। कौशानी ने 10 रन बनाए।

पाकिस्तान की ओर से कप्तान फातिमा सना ने 4 विकेट हासिल किए। सादिया को 1 और हानी को 1 विकेट हासिल हुआ।

रविवार 13 सितंबर को खेला जाएगा एशिया कप का फाइनल मुकाबला

भारत पहले ही एशिया कप के फाइनल में पहुंच चुका है। सेमीफाइनल वन में इंडियन टीम ने बांग्लादेश को हराकर यह कारनामा किया। भारत और श्रीलंका की टीमें खिताबें मुकाबले के लिए 13 सितंबर को एक- दूसरे के आमने- सामने होंगी। रविवार के दिन कौन चैंपिनय बनेगा इसका फैसला हो जाएगा। फाइनल मैच दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

पाकिस्तान महिला (प्लेइंग इलेवन): मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), एमान फातिमा, तुबा हसन, उम्म-ए-हानी, नशरा संधू, सादिया इकबाल।

श्रीलंका महिला (प्लेइंग इलेवन): इमेशा दुलानी, चमारी अथापथु (कप्तान), संजना कविंदी, हर्षिता समरविक्रमा, हासिनी परेरा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या।

PAK Vs SL LIVE Score Full Scorecard Update

PAK- 130/5 (20 ओवर)

SL- 134/6 (18.4 ओवर)

श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया।

मैच से पहले की स्थितियां और आंकड़े इस प्रकार थे

पाकिस्तान की महिला टीम ने इस एशिया कप में जैसा प्रदर्शन दिखाया है उसके मद्देनजर श्रीलंका महिला टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। फिर भी क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। यह मैदान पर खेला जाता है और जो आज के मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करेगा वह जीतेगा। पाकिस्तान के पास फातिमा सना जैसी बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं तो वहीं श्रीलंका के पास चमारी अथापथु जैसी कमाल की बल्लेबाज। इन दोनों के बीच का कॉन्टेस्ट भी देखने लायक होगा। लाइव अपडेट और स्कोरकार्ड नीचे देखें। अब से कुछ ही देर बाद टॉस होगा।

श्रीलंका की टीम इस टूर्नामेंट में अजेय और शानदार फॉर्म में है, जबकि पाकिस्तान नॉकआउट में लड़खड़ाते हुए पहुंची है। भारत के खिलाफ सिर्फ 55 रन पर ऑल आउट हो गई थी। थाईलैंड के खिलाफ मुश्किल से जीत हासिल की। ​​2016 से चले आ रहे एशिया कप फाइनल के सूखे को खत्म करने के लिए पाकिस्तान को बेहतर प्रदर्श करना होगा। पिछले महीने ही दोनों टीमें द्विपक्षीय सीरीज में भिड़ी थीं, जिसमें श्रीलंका विजयी रही थी। बल्लेबाजी अभी भी पाकिस्तान की सबसे बड़ी कमजोरी है। दूसरी ओर, श्रीलंका की टीम संतुलित नजर आ रही है। इंडोनेशिया के खिलाफ नीलाक्षिका सिल्वा के शानदार अर्धशतक और बांग्लादेश के खिलाफ कड़े मुकाबले में हर्षिता समरविक्रमा के संयमित प्रदर्शन ने टीम को काफी मजबूती दी है। पाकिस्तान के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज़ शावल ज़ुल्फ़िकार और मुनीबा अली अभी तक लय में नहीं उतरे हैं, इसलिए आज श्रीलंका पर अच्छा प्रदर्शन करने और खिताब की उम्मीदें जिंदा रखने का दबाव है।

पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों टीमों का स्क्वॉड

पाकिस्तान महिला टीम: मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (कप्तान), एमान फातिमा, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, मोमिना रियासत, इमान नसीर, वहीदा अख्तर।

श्रीलंका महिला टीम: इमेशा दुलानी, चमारी अथापथु (कप्तान), संजना कविंदी, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चेतना विमुक्ति, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, देवमी विहंगा, हासिनी परेरा।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़एशिया कप के फाइनल में पहुंची श्रीलंका, रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हराया