रावलपिंडी में हारिस राउफ की गेंदों ने उगली आग, रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराया

रावलपिंडी में हारिस राउफ की गेंदों ने उगली आग, रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराया

संक्षेप:

पाकिस्तान ने पहले वनडे मैच में श्रीलंका को 6 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। 300 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 293 रन ही बना सकी।

Nov 12, 2025 06:00 am ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

पाकिस्तान ने मंगलवार को श्रीलंका को एक करीबी मुकाबले में 6 रन से हराया। इस जीत के साथ पाकिस्तान तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने सलमान आगा के शतक की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 299 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 293 रन ही बना सकी। श्रीलंका की ओर से वानिंदु हसरंगा ने सर्वाधिक रन बनाए। पाकिस्तान के लिए हारिस राउफ ने चार विकेट झटके।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

श्रीलंका की शुरुआत अच्छी रही थी, लेकिन पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राउफ ने शुरुआती ओवरों में तीन विकेट लेकर मैच में पाकिस्तान की वापसी कराई। श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका और कामिल मिसारा ने पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़े। 300 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका को अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि तेज गेंदबाज हारिस राउफ ने 12वें ओवर में श्रीलंका को डबल झटके दिए। उन्होंने कामिल को आउट किया। उन्होंने 39 गेंद में 29 रन बनाए। इसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज कुलस मेंडिस को भी क्लीन बोल्ड करके पवेलियन का रास्ता दिखाया। वह खाता भी नहीं खोल सके।

14वें ओवर में हारिस राउफ ने पथुम निसांका को भी अपना शिकार बनाया। सलामी बल्लेबाज ने 39 गेंद में 29 रन की पारी खेली। सदीरा 48 गेंद में 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हारिस राउफ ने श्रीलंका को टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया। असलंका और सदीरा के बीच 80 गेंद में 57 रन की साझेदारी हुई। कप्तान चरिथ असलंका 49 गेंद में 32 रन बनाकर आउट हुए। जनिथ लियानगे ने 24 गेंद में 28 रन की पारी खेली। कामिंडु मेंडिस 13 गेंद में 9 रन ही बना सके। चमीरा ने सात और हसरंगा 52 गेंद में 59 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आखिरी के ओवरों में वानिंदु हसरंगा (52 गेंदों पर 59 रन) ने महीश तीक्षणा (18 गेंदों पर 21 रन) के साथ मिलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया, लेकिन 49वें ओवर में नसीम शाह ने हसरंगा को आउट कर श्रीलंका की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पाकिस्तान की और से हारिस राउफ ने 4, नसीम शाह और अशरफ ने 2-2 विकेट लिए। मोहम्मद नवाज को एक विकेट मिला।

read moreये भी पढ़ें:
बाबर आजम खत्म नहीं कर पा रहे शतक का सूखा, जानिए कब जड़ी थी आखिरी सेंचुरी

इससे पहले टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और उसने 95 रन पर ही 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद, सलमान अली आगा और हुसैन तलत ने पारी को संभाला। हुसैन तलत ने भी 63 गेंदों पर 62 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इन दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 138 रनों की शानदार साझेदारी हुई। सलमान अली आगा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 87 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से नाबाद 105 रन बनाए, जो उनका दूसरा वनडे शतक था।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |