
PAK vs SL Final Live Streaming: भारत में ऐसे फ्री में देखें पाकिस्तान वर्सेस श्रीलंका फाइनल आज, नहीं देना होगा कोई पैसा
PAK vs SL final T20 tri series Live Streaming- पाकिस्तान वर्सेस श्रीलंका टी20 ट्राई सीरीज का फाइनल आज रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। भारतीय समयानुसार मैच 6 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।
PAK vs SL final T20 tri series Live Streaming- पाकिस्तान वर्सेस श्रीलंका टी20 ट्राई सीरीज फाइनल आज यानी शनिवार, 29 नवंबर को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के लिए पाकिस्तान ने इस ट्राई सीरीज की मेजबानी की है, जिसमें जिम्बाब्वे तीसरी टीम है। इस सीरीज का पहले हिस्सा अफगानिस्तान था, मगर सीरीज शुरू होने से पहले उन्होंने नाम वापस ले लिया। इस ट्राई सीरीज में पाकिस्तान ने 4 में से 3 मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई, वहीं श्रीलंका को जिम्बाब्वे ने कड़ी टक्कर दी। हालांकि अंत में श्रीलंका ने पाकिस्तान को रोमांचक मैच में हराकर फाइनल में जगह पक्की की। आईए एक नजर Pakistan vs Sri Lanka फाइनल से जुड़ी अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं-
Pakistan vs Sri Lanka टी20 ट्राई सीरीज फाइनल कब खेला जाएगा?
PAK vs SL T20I Tri Series Final आज यानी शनिवार, 29 नवंबर को खेला जाएगा।
पाकिस्तान वर्सेस श्रीलंका टी20 सीरीज फाइनल कहां खेला जाएगा?
Pakistan vs Sri Lanka टी20 ट्राई सीरीज फाइनल रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
PAK vs SL T20I Tri Series Final भारतीय समयानुसार कितने बजे शुरू होगा?
पाकिस्तान वर्सेस श्रीलंका टी20 सीरीज फाइनल भारतीय समयानुसार शाम 6 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले 6 बजे होगा।
Pakistan vs Sri Lanka टी20 ट्राई सीरीज फाइनल टीवी पर कैसे देखें लाइव?
PAK vs SL T20I Tri Series Final का लाइव प्रसारण भारत में किसी भी टीवी चैनल पर नहीं होगा, हालांकि ऑनलाइन आप इसका लुत्फ उठा सकते हैं।
पाकिस्तान वर्सेस श्रीलंका टी20 सीरीज फाइनल लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में कैसे देखें?
Pakistan vs Sri Lanka टी20 ट्राई सीरीज फाइनल का लुत्फ आप यूट्यूब पर बिल्कुल फ्री में Sports TV चैनल पर उठा सकते हैं।
पाकिस्तान स्क्वॉड: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, बाबर आजम, सलमान आगा (c), फखर जमन, उस्मान खान (w), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद, नसीम शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर, उस्मान तारिक, अब्दुल समद
श्रीलंका स्क्वॉड: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (w), कुसल परेरा, भानुका राजपक्षे, दसुन शनाका (c), कामिंडू मेंडिस, वानिंदू हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, ईशान मलिंगा, नुवान तुषारा, जनिथ लियानागे, कामिल मिशारा, विजयकांथ व्यासकांथ, पवन रथनायके, दुशान हेमंथा






