Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़PAK vs SL Babar Azam century wait is over he smashes a century after 807 days sets a slew of records
बाबर आजम के शतक का इंतजार खत्म, 807 दिन बाद ठोकी सेंचुरी; लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

बाबर आजम के शतक का इंतजार खत्म, 807 दिन बाद ठोकी सेंचुरी; लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

संक्षेप: बाबर आजम को 807 दिनों के लंबे गैप के बाद आखिरकार बल्ला हवा में उठाने का मौका मिला। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक ठोक, अपनी टीम को जीत दिलाई। बाबर के बल्ले से 83 पारियों बाद शतक निकला।

Sat, 15 Nov 2025 06:00 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम के शतक का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में बाबर आजम ने 102 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। बाबर आजम के बल्ले से 807 दिन और 83 पारियों के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक निकला। बाबर आजम का यह 20वां वनडे शतक है। गौर करने वाली बात यह है कि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के करियर में भी जब शतकों का सूखा पड़ा था तो उनके बल्ले से भी उनकी 71वीं सेंचुरी 83 पारियों के बाद ही आई थी। बाबर आजम ने इस शतक के बाद राहत की सांस ली, जो उनके सेलिब्रेशन में भी दिखा। बाबर आजम ने इस शतक के साथ कई रिकॉर्ड्स बनाए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:बावुमा को 'बौने' बोलने पर बुमराह की शिकायत होगी या नहीं, SA कोच ने दिया जवाब
  • बाबर आजम इसी के साथ पाकिस्तान में किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा वनडे शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। बाबर का यह घर पर 8वां वनडे शतक है, उनसे पहले यह रिकॉर्ड मोहम्मद यूसुफ के नाम था, जिन्होंने अपने करियर में पाकिस्तान में 7 वनडे शतक ठोके थे।
  • बाबर आजम ने मोहम्मद रिजवान और फखर जमन के साथ इस मैच में अलग-अलग शतकीय साझेदारी की। वनडे में पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक शतकीय साझेदारियों का हिस्सा रहने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में बाबर दूसरे पायदान पर हैं, यह 40वां मौका है जब बाबर वनडे क्रिकेट में किसी शतकीय साझेदारी का हिस्सा रहे हों। उनके ऊपर अब सिर्फ पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक हैं, जिन्होंने अपने करियर में 41 बार ऐसा किया था।

41- इंजमाम-उल-हक

40 - बाबर आजम*

38-मोहम्मद यूसुफ

32 - यूनिस खान

26 - सईद अनवर/शोएब मलिक

25 - जावेद मियांदाद

ये भी पढ़ें:मैं इनका जवाब नहीं दूंगा...फाइफर के बाद बुमराह ने वर्कलोड पर क्या कहा?
  • बाबर आजम वनडे क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 20 शतक ठोकने वाले तीसरे खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 136 पारियों में हासिल की। वह विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। कोहली लिस्ट में 133 पारियों के साथ दूसरे तो, साउथ अफ्रीका के दिग्गज हाशिम अमला 108 पारियों के साथ पहले पायदान पर हैं।

108 - हाशिम अमला

133-विराट कोहली

136 - बाबर आजम*

142 - डेविड वार्नर

150 - क्विंटन डी कॉक

175 - एबी डी विलियर्स

बात मैच की करें तो, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 288 रन बोर्ड पर लगाए। जनिथ लियानागे 54 रनों के साथ टीम के हाईएस्ट स्कोरर रहें, उनके अलावा कोई अर्धशतक नहीं जड़ पाया। हालांकि कामिंदु मेंडिस ने 44, समरविक्रमा ने 42 और वानिंदु हसरंगा ने 26 गेंदों पर 37 रनों की पारी खेल अपना-अपना योगदान दिया। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ और अबरार अहमद ने 3-3 विकेट चटकाए।

289 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को फखर जमन (78) और सैम अयूब (33) ने धाकड़ शुरुआत देते हुए 10 ओवर से भी कम में पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़े। इसके बाद बाबर आजम ने फखर जमन के साथ 100 रनों की तो मोहम्मद रिजवान के साथ 112 रनों की नाबाद साझेदारी कर टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई। बाबर ने अपनी इस पारी के दौरान 8 चौके लगाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |