Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़PAK vs SA Who is Asif Afridi 39 year old Pakistan test Debutant served a six month ban for spot fixing
पाकिस्तान की टेस्ट टीम में हुआ 39 साल के खिलाड़ी का डेब्यू, फिक्सिंग के चलते झेल चुका है बैन

पाकिस्तान की टेस्ट टीम में हुआ 39 साल के खिलाड़ी का डेब्यू, फिक्सिंग के चलते झेल चुका है बैन

संक्षेप:

आसिफ अफरीदी पर घरेलू क्रिकेट में स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने के कारण एक साल का बैन लगाया गया था और छह महीने की सजा काटने के बाद उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने वापसी की अनुमति दे दी।

Mon, 20 Oct 2025 11:45 AMLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला रवलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान के लिए दूसरे टेस्ट में आसिफ अफरीदी को डेब्यू करने का मौका मिला, वह 39 साल के हैं। आसिफ अफरीदी को अनुभवी अबरार अहमद के ऊपर तरजीह दी गई है। अफरीदी के चयन का मतलब है कि टीम प्रबंधन ने दूसरे टेस्ट में दो बाएँ हाथ के स्पिनरों को खिलाने का फैसला किया है क्योंकि वह नोमान अली के साथ जोड़ी बनाएंगे, जो पहले से ही स्थापित गेंदबाज़ हैं और जिन्होंने लाहौर में पहले मैच में पाकिस्तान की 94 रनों की जीत में 10 विकेट भी लिए थे। उनके अलावा टीम में एक और स्पिनर साजिद खान भी हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:सभी फॉर्मेट में अपना पहला मैच हारने वाले कप्तान; शुभमन गिल पर भी लगा ये कलंक

आसिफ अफरीदी पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने हैं। इस लिस्ट में मीरान बख्श पहले पायदान पर हैं जिन्होंने 1955 में भारत के खिलाफ 47 साल की उम्र में टेस्ट डेब्यू किया था।

पाकिस्तान के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी:

47 वर्ष 284 दिन - मीरान बख्श बनाम भारत, 1955

38 वर्ष 299 दिन - आसिफ अफरीदी बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2025*

36 वर्ष 146 दिन - तबिश खान बनाम ज़िम्बाब्वे, 2021

34 वर्ष 308 दिन - जुल्फिकार बाबर बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2013

6 महीने का बैन झेल चुके हैं आसिफ अफरीदी

आसिफ अफरीदी पर घरेलू क्रिकेट में स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने के कारण एक साल का बैन लगाया गया था और छह महीने की सजा काटने के बाद उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने वापसी की अनुमति दे दी। हालांकि, बोर्ड ने उन पर लगे प्रतिबंध में ढील देने का कोई कारण नहीं बताया है।

आसिफ अफरीदी को फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 57 मैच का अनुभव हैं, जिसमें उन्होंने 25.49 की औसत के साथ 198 विकेट चटकाए हैं। उन्होने इस दौरान 13 पांच विकेट हॉल और 2 दस विकेट हॉल लिए हैं।

हनीफ मोहम्मद ट्रॉफी 2025-26 में भी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था और पाँच मैचों में 2.33 की इकॉनमी रेट से 33 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे।

ये भी पढ़ें:हैरान मत होना अगर…कोहली-रोहित को लेकर गावस्कर की बड़ी भविष्यवाणी

आसिफ को टेस्ट कैप टीम के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने सौंपी।

वहीं दूसरे टेस्ट में साउथ अफ्रीका को बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज की वापसी से भी मजबूती मिली है, जो फिटनेस समस्याओं के कारण पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। पहला टेस्ट हारने के बाद, मेहमान टीम ने लंबे कद के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को जेनसन को भी मौका दिया है, जबकि वियान मुल्डर और प्रेनेलन सुब्रायन को टीम में जगह नहीं मिली है।

साउथ अफ्रीका को पहले टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera
लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें 9 साल का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि के अनुरूप 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू करने वाले लोकेश क्रिकेट टुडे से लेकर इंडिया टीवी जैसे संस्थान में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान उन्होंने ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह 2022 से हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |