Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़PAK vs SA Pakistan won by 93 runs vs south africa Gaddafi Stadium Lahore Shaheen Afridi
पाकिस्तान ने टेस्ट चैंपियन साउथ अफ्रीका को रौंदा, लाहौर में 93 रनों से जीता पहला मैच

पाकिस्तान ने टेस्ट चैंपियन साउथ अफ्रीका को रौंदा, लाहौर में 93 रनों से जीता पहला मैच

संक्षेप: पाकिस्तान ने बुधवार को लाहौर में दक्षिण अफ्रीका की टीम को 93 रनों से हराया। जीत के लिए 277 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 183 रन ही बना सकी। शाहीन और नौमान ने दूसरी पारी में 4-4 विकेट लिए।

Wed, 15 Oct 2025 02:38 PMHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में हराया। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 277 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसका पीछा करते हुए अफ्रीका की टीम 60.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 183 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने दो मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। पाकिस्तान ने पहली पारी में इमाम उल हक (93) और सलमान आगाम (93) की पारियों की बदौलत 110.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 378 रन बनाए। पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 269 रन पर आउट कर दिया था। लेकिन पाकिस्तान की टीम इसके बाद अपनी दूसरी पारी में 46.1 ओवर में 167 रन पर ही आउट हो गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दक्षिण अफ्रीका की टीम इस साल जून में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतने में सफल रही थी। अफ्रीका की टीम ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। पाकिस्तान को पहली पारी में 109 रन की बढ़त मिली थी जिससे दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 277 रन का लक्ष्य मिला। लेकिन 39 साल के नोमान अली और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने 4-4 विकेट लेकर अफ्रीका को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया। दूसरी पारी में अफ्रीका के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। अफ्रीका की ओर से डेवाल्ड ब्रेविस ने दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 54 गेंद में 54 रन बनाए।

ये भी पढ़ें:ICC रैंकिंग में हिले दो सिंहासन, राशिद-उमरजई बने नंबर-1; खतरे में गिल की बादशाहत

277 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। एडन मार्करम तीन और वियान मुल्डर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 18 रन हो गया लेकिन रिकेल्टन ने जीवनदान का फायदा उठाया और डी जोर्जी ने संयमित बल्लेबाजी कर टीम के और विकेट नहीं गिरने दिये। चौथे दिन पहले ही सत्रम में जोर्जी ने अपना विकेट गंवा दिया। वह 47 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए।

ट्रिस्टन स्टब्स 8 गेंद में दो रन बनाए। हालांकि डेवाल्ड ब्रेविस ने कुछ अच्छे शॉट लगाकर उम्मीद जगाई। लेकिन 54 गेंद में 54 रन बनाकर वह भी पवेलियन लौट गए। रिकल्टन ने 145 गेंद में 45 रन की पारी खेली। सेनुराम मुथुसामी 14 गेंद में 6 रन ही बना सके। वेरेयन ने 19 और सुब्रेयन ने 8 रन बनाए। रबाडा बिना खाता खोले शाहीन का शिकार बने। दूसरा मैच 20 अक्टूबर से खेला जाएगा।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |