PAK vs NZ, Colombo Weather: सुपर-8 के पहले मैच पर बारिश का साया, पाकिस्तान वर्सेस न्यूजीलैंड मैच धुला तो क्या होगा?

Feb 21, 2026 10:40 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

PAK vs NZ Colombo Weather Today: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 का पहला मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। PAK vs NZ मैच पर बारिश का साया है-

PAK vs NZ, Colombo Weather: सुपर-8 के पहले मैच पर बारिश का साया, पाकिस्तान वर्सेस न्यूजीलैंड मैच धुला तो क्या होगा?

PAK vs NZ Colombo Weather Today: पाकिस्तान वर्सेस न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 का पहला और टूर्नामेंट का 41वां मैच आज यानी शनिवार, 21 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों टीमों की नजरें सेमीफाइनल की ओर पहला कदम बढ़ाने पर होगी। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में एक-एक मैच हारकर यहां पहुंची है। पाकिस्तान को जहां चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था, वहीं न्यूजीलैंड साउथ अफ्रीका से 7 विकेट से हारा था। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की नजरें सुपर-8 का आगाज जीत के साथ करने पर होगी। हालांकि Pakistan vs New Zealand सुपर-8 मुकाबले पर बारिश का साया है। आईए एक नजर कोलंबो वेदर रिपोर्ट पर डालते हैं-

कोलंबो के मौसम का हाल (21 फरवरी)

पाकिस्तान वर्सेस न्यूजीलैंड सुपर-8 मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। Accuweather की रिपोर्ट के अनुसार आज यानी शनिवार, 21 फरवरी देर रात कोलंबो में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं बारिश होने के कुल 75 प्रतिशत चांसेस है। दोपहर 1 बजे से तीन बजे तक मौसम काफी खराब रहेगा। पाकिस्तान वर्सेस न्यूजीलैंड मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, तब तक मौसम थोड़ी नर्मी दिखा सकता है, मगर बीच-बीच में होने वाली बारिश मैच को प्रभावित कर सकती है।

PAK vs NZ मैच धुला तो क्या होगा?

पाकिस्तान वर्सेस न्यूजीलैंड सुपर-8 मैच अगर बारिश की भेट चढ़ता है तो दोनों टीमों में 1-1 अंक बांट दिया जाएगा। इससे पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों टीमों को सेमीफाइनल में पहुंचने में दिक्कत हो सकती है। उनके ग्रुप में इंग्लैंड और श्रीलंका दो अन्य टीमें है। इन दोनों टीमों के खिलाफ पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मैच अहम हो जाएंगे। मैच बारिश से धुलने के बाद पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का श्रीलंका या इंग्लैंड से हारने का मतलब है टूर्नामेंट में सफर समाप्त होना।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।