PAK vs NED T20 World Cup: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड से हारते-हारते बचा पाकिस्तान, 3 विकेट से मिली जीत

Pakistan vs Netherlands T20 World Cup 2026: पाकिस्तान वर्सेस नीदरलैंड्स आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच आज कोलंबो में खेला गया जहां 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने नीदरलैंड को आखिरी ओवर में 3 विकेट से हरा दिया।

PAK vs NED T20 World Cup: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड से हारते-हारते बचा पाकिस्तान, 3 विकेट से मिली जीत

बाबर आजम

Lokesh Khera| लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्ली | Sat, 07 Feb 2026 02:37 PM IST
हमें फॉलो करें

Pakistan vs Netherlands T20 World Cup 2026: पाकिस्तान वर्सेस नीदरलैंड्स आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच आज कोलंबो में खेला गया जहां 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने नीदरलैंड को आखिरी ओवर में 3 विकेट से हरा दिया।

छोटे से मिले लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान के पसीने छूट गए और टीम आखिरी ओवर में ही जीत हासिल कर सकी। एक वक्त पर तो ऐसा लगा रहा था कि पाकिस्तान अपना पहला ही मुकाबला नीदरलैंड जैसी छोटी टीम से हार जाएगा लेकिन अंत में फहीम अशरफ और शाहीन अफरीदी ने इज्जत बचा ली। पाकिस्तान की तरफ से साहिबजादा फरहान ने 47 रन बनाए, जबिक सैम अयूब ने 24 रन बनाए। नीदरलैंड के गेंदबाजों ने धारदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तानी की हवा टाइट करने में कसर नहीं छोड़ी।

नीदरलैंड की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं टिक पाई। पाकिस्तान के लिए सलमान मिर्जा ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, वहीं मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद और सैम अयूब को 2-2 सफलताएं मिली। नीदरलैंड्स के लिए कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स 37 रनों के साथ टॉप स्कोरर रहे।

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद

नीदरलैंड्स (प्लेइंग इलेवन): माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (WK/C), जैच लायन कैचेट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन

NED 147(19.5)

PAK 148/7(19.3)

7 Feb 2026, 02:28:55 PM IST

Pakistan vs Netherlands LIVE Score पाकिस्तान ने नीदरलैंड को तीन विकेट से हरा दिया है

पाकिस्तान ने विश्व कप के पहले मैच में नीदलैंड को तीन विकेट से हरा दिया है और विश्व कप का आगाज किया है। नीदरलैंड ने पाक टीम की सांसे रोके रखी, लेकिन अंत में जीत पाक टीम को नसीब हुई।

7 Feb 2026, 02:24:27 PM IST

Pakistan vs Netherlands LIVE Score पाकिस्तान जीत के करीब

PAK

143-7(19) पाकिस्तान को 6 गेंदों में 5 रनों की जरूरत है।

7 Feb 2026, 02:18:52 PM IST

Pakistan vs Netherlands LIVE Score पाकिस्तान हार के करीब

PAK 119-7(18) पाकिस्तान की बुरी हालात 12 गेंदों में चाहिए 28 रन

7 Feb 2026, 02:14:28 PM IST

Pakistan vs Netherlands LIVE Score 17 ओवर के बाद पाकिस्तान 115 रन 7 विकेट

PAK 115-7(17) पाकिस्तान को जीत के लिए 18 गेंदों में 33 रनों की जरूरत है। नीदरलैंड बड़ा उलटफेर कर सकता है।

7 Feb 2026, 02:11:13 PM IST

Pakistan vs Netherlands LIVE Score- 16 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 117 रन

पाकिस्तान ने 16 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 114 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 22 गेंदों में 34 रनों की जरूरत है।

7 Feb 2026, 01:58:44 PM IST

Pakistan vs Netherlands LIVE Score- 14 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 107/4

Pakistan vs Netherlands LIVE Score- पाकिस्तान को आखिरी 6 ओवर में 41 रनों की दरकार है। अब जरूरी रन रेट फिर से 6 के पार पहुंच गया है। शादाब खान और मोहम्मद नवाज क्रीज पर हैं।

7 Feb 2026, 01:48:37 PM IST

Pakistan vs Netherlands LIVE Score: बाबर आजम हुए आउट

Pakistan vs Netherlands LIVE Score: पाकिस्तान ने बाबर आजम के रूप में 5वां विकेट खोया। वह 18 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए। मैच अब काफी रोमांचक हो गया है।

7 Feb 2026, 01:42:22 PM IST

Pakistan vs Netherlands LIVE Score: वैन मीकरन ने कराई नीदरलैंड्स की वापसी

Pakistan vs Netherlands LIVE Score: वैन मीकरन ने तीन गेंदों पर दो विकेट लेकर नीदरलैंड्स की वापसी कराई है। साहिबजादा फरहान के बाद उन्होंने उस्मान खान को आउट किया है। पाकिस्तान का स्कोर 98/4

7 Feb 2026, 01:41:01 PM IST

Pakistan vs Netherlands LIVE Score: साहिबजादा फरहान हुए आउट

Pakistan vs Netherlands LIVE Score: पाकिस्तान को 100 रन से पहले तीसरा झटका सेट बल्लेबाज साहिबजादा फरहान के रूप में लगा है। नीदरलैंड्स यहां से वापसी कर सकता है। पाकिस्तान को 52 गेंदों पर 50 रनों की जरूरत है।

7 Feb 2026, 01:37:26 PM IST

Pakistan vs Netherlands LIVE Score: बाबर ने लगाया पहला चौका

Pakistan vs Netherlands LIVE Score: बाबर आजम ने 14वीं गेंद पर पहला चौका लगाया है। पाकिस्तान 100 रन के करीब है।

7 Feb 2026, 01:33:55 PM IST

Pakistan vs Netherlands LIVE Score: 10 ओवर के बाद पाकिस्तान 90/2

Pakistan vs Netherlands LIVE Score: 148 के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान की आधी पारी समाप्त हो गई है। अब उन्हें जीत के लिए 60 गेंदों पर 58 रनों की दरकार है।

7 Feb 2026, 01:30:08 PM IST

Pakistan vs Netherlands LIVE Score: बाबर आजम 10 गेंदें 6 रन

Pakistan vs Netherlands LIVE Score: बाबर आजम के खेलने का अंदाज बिल्कुल नहीं बदला है। टी20 क्रिकेट तेजी से बदल रहा है, मगर बाबर आजम वैसे के वैसे हैं। वह मैच जल्द खत्म करने को नहीं देख रहे।

7 Feb 2026, 01:16:13 PM IST

Pakistan vs Netherlands LIVE Score: पावरप्ले के बाद पाकिस्तान का स्कोर 61/2

Pakistan vs Netherlands LIVE Score: पहले 6 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 61 रन है। साहिबजादा फरहान और बाबर आजम क्रीज पर मौजूद है।

7 Feb 2026, 01:12:46 PM IST

PAK vs NED Live Score: साहिबजादा फरहान का दूसरा छक्का

PAK vs NED Live Score: साहिबजादा फरहान छक्कों में डील कर रहे हैं। वह दो छक्कों की मदद से 10 गेंदों पर 23 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

7 Feb 2026, 01:11:04 PM IST

Pakistan vs Netherlands LIVE Score: सलमान आगा हुए आउट

Pakistan vs Netherlands LIVE Score: पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा सस्ती पारी खेलकर हुए आउट। उन्होंने 8 गेंदों पर 12 रन बनाए। अब साहिबजादा फरहान का साथ देने बाबर आजम आए हैं।

7 Feb 2026, 01:00:51 PM IST

Pakistan vs Netherlands LIVE Score: सैम अयूब को नवाबी पड़ी महंगी

Pakistan vs Netherlands LIVE Score: नो लुक शॉट मारने के चक्कर में सैम अयूब हुए आउट। पाकिस्तान को पहला झटका। अयूब शानदार बैटिंग कर रहे थे। वह 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

7 Feb 2026, 12:54:41 PM IST

Pakistan vs Netherlands LIVE Score: सैम अयूब ने लगाई चौकों की हैट्रिक

Pakistan vs Netherlands LIVE Score: सैम अयूब ने दूसरे ओवर में चौकों की हैट्रिक लगाई। वह मैच जल्दी खत्म करना चाहते हैं। सैम अयूब 10 गेंदों पर 20 रन।

7 Feb 2026, 12:49:07 PM IST

PAK vs NED Live Score: सैम अयूब ने जड़ा छक्का, पाकिस्तान की रनचेज शुरू

PAK vs NED Live Score: 148 रनों के टारगेट का पीछा करने पाकिस्तान के ओपनर्स मैदान पर है। सैम अयूब ने पारी की तीसरी ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। पाकिस्तान पहले ओवर के बाद 8/0

7 Feb 2026, 12:37:09 PM IST

PAK vs NED Live Score: 147 पर सिमटा नीदरलैंड्स

PAK vs NED Live Score: नीदरलैंड्स की पारी 147 रनों पर सिमट गई है। आखिरी ओवर में सलमान मिर्जा ने बैक टू बैक 2 विकेट लिए। वह अगले मैच में हैट्रिक पर होंगे।

7 Feb 2026, 12:30:13 PM IST

PAK vs NED Live Score: शाहीन अफरीदी नाराज

PAK vs NED Live Score: 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर शाहीन अफरीदी को चौका पड़ा। फील्डर के प्रयास से वह खुश नहीं दिखे। अफरीदी ने 3 ओवर में 28 रन खर्च कर 1 विकेट लिया।

7 Feb 2026, 12:21:32 PM IST

PAK vs NED Live Score: सैम अयूब ने एक ओवर में झटके 2 विकेट

PAK vs NED Live Score: सैम अयूब ने अपने पहले ही ओवर में 2 विकेट लेकर नीदरलैंड को ऑलआउट की ओर धकेल दिया है। 17 ओवर के बाद नीदरलैंड्स 7 विकेट के नुकसान पर 134 रन।

7 Feb 2026, 12:16:42 PM IST

PAK vs NED Live Score: स्कॉट एडवर्ड्स हुए आउट

PAK vs NED Live Score: अबरार अहमद ने स्कॉट एडवर्ड्स को आउट कर नीदरलैंड्स को बड़ा झटका दे दिया है। नीदरलैंड्स के कप्तान 37 रन बनाकर आउट हुए। अबरार की यह दूसरी सफलता है।

7 Feb 2026, 12:01:28 PM IST

PAK vs NED Live Score: बास डी लीडे हुए आउट

PAK vs NED Live Score: बास डी लीडे ने अपना विकेट गंवा दिया - गेंद तेजी से और ऑफ स्टंप के थोड़ा बाहर फेंकी गई, थोड़ा टर्न हुआ और बास डी लीडे लॉफ्टेड शॉट पर कंट्रोल नहीं कर पाए - गेंद थोड़ी तिरछी लगी और सीधे लॉन्ग-ऑफ पर बाबर के हाथों में चली गई। वे बहुत अच्छा खेल रहे थे, लेकिन पाकिस्तान ने स्पिन के जरिए वापसी की है।

7 Feb 2026, 11:58:43 AM IST

PAK vs NED Live Score: एडवर्ड्स ने लगाया छक्का, नीदरलैंड्स 100 के पार

PAK vs NED Live Score: नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 13वें ओवर में नवाज को छक्का लगाकर टीम के 100 रन पूरे किए। नीदरलैंड्स की नजरें 160-170 तक पहुंचने पर होगी।

7 Feb 2026, 11:45:46 AM IST

PAK vs NED Live Score: कॉलिन एकरमैन हुए बोल्ड

PAK vs NED Live Score: कॉलिन एकरमैन को बोल्ड कर अबरार अहमद ने पाकिस्तान को तीसरी सफलता दिखाई। पाकिस्तान मैच में वापसी कर रहा है।

7 Feb 2026, 11:29:48 AM IST

PAK vs NED Live Score: बाबर आजम-शाहीन अफरीदी का जबरदस्त कैच

PAK vs NED Live Score: मोहम्मद नवाज ने 5वें ओवर में खतरनाक दिख रहे माइकल लेविट को आउट किया। सामने की तरफ बाबर आजम और शाहीन अफरीदी की जोड़ी ने जबरदस्त कैच पकड़ा। ये रिले कैच था। पाकिस्तान को दूसरी सफलता।

7 Feb 2026, 11:20:14 AM IST

PAK vs NED Live Score: सलमान मिर्जा को मिली पहली विकेट

PAK vs NED Live Score: सलमान मिर्जा को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की पहली विकेट मिली है। मैक्स ओ'डॉउड को उन्होंने अपनी धीमी गेंद पर फंसाया। विकेट कीपर उस्मान खान ने शानदार कैच पकड़ा।

7 Feb 2026, 11:13:19 AM IST

PAK vs NED Live Score: लेविट ने मैदान के बाहर मारी गेंद

PAK vs NED Live Score: पारी का तीसरा ओवर लेकर आए शाहीन अफरीदी की तीसरी गेंद पर लेविट ने मैदान के बाहर सिक्स लगाया। नीदरलैंड्स 2.3 ओवर में अभी तक 26 रन बटौर चुका है।

7 Feb 2026, 11:07:20 AM IST

PAK vs NED Live Score: सलमान मिर्जा को भी नहीं बख्शा

PAK vs NED Live Score: पाकिस्तान की पारी का दूसरा ओवर सलमान मिर्जा लेकर आए। उनका भी स्वागत लेविट ने चौके के साथ किया। नीदरलैंड्स की शानदार शुरुआत।

7 Feb 2026, 11:05:11 AM IST

PAK vs NED Live Score: शाहीन अफरीदी को पड़ा दूसरा चौका

PAK vs NED Live Score: शाहीन अफरीदी के पहले ओवर से 9 रन आए। इस दौरान उन्हें दो चौके पड़े। नीदरलैंड्स की शानदार शुरुआत।

7 Feb 2026, 11:02:17 AM IST

PAK vs NED Live Score: शाहीन अफरीदी को पहली गेंद पर पड़ा चौका

PAK vs NED Live Score: टी20 वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है। पाकिस्तान के लिए पहला ओवर शाहीन शाह अफरीदी डाल रहे हैं। हालांकि उनकी पहली गेंद पर लेविट ने चौका लगाकर टी20 वर्ल्ड कप का आगाज किया।

7 Feb 2026, 10:57:10 AM IST

PAK vs NED Live Score: राष्ट्रगान के लिए दोनों टीमें मैदान पर

PAK vs NED Live Score: नीदरलैंड्स और पाकिस्तान की टीम मैदान पर उतर चुकी है। राष्ट्रगान के बाद मैच शुरू होगा। पाकिस्तान पहले बॉलिंग कर रहा है।

7 Feb 2026, 10:39:58 AM IST

PAK vs NED Live Score: पाकिस्तान ने जीता टॉस

PAK vs NED Live Score: पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद

नीदरलैंड्स (प्लेइंग इलेवन): माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (WK/C), जैच लायन कैचेट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन

7 Feb 2026, 10:28:10 AM IST

PAK vs NED Live Score: टॉस जीतकर क्या करें टीमें

PAK vs NED Live Score: टॉस जीतकर दोनों टीमों की नजरें फील्डिंग करने पर होगी। अगर बारिश खलल डालती है तो उनके पास DLS पार स्कोर को हासिल करने का मौका होगा। वहीं कोलंबो के इस मैदान पर चेजिंग रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है।

7 Feb 2026, 10:08:37 AM IST

PAK vs NED Live Cricket Score: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान

PAK vs NED Live Cricket Score: पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप का एकमात्र खिताब 2009 में जीता था। 2021 में वे ट्रॉफी के नजदीक पहुंचे थे, मगर फाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2024 टी20 वर्ल्ड कप पाकिस्तान के लिए बेहद खराब रहा था, टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। यूएसए जैसी छोटी टीम ने भी उन्हें धूल चटाई थी।

7 Feb 2026, 10:04:43 AM IST

PAK vs NED Live Cricket Score: कोलंबो में बारिश का साया

PAK vs NED Live Cricket Score: कोलंबो में आज बारिश का तगड़ा साया है। अगर पाकिस्तान वर्सेस नीदरलैंड्स मैच धुलता है तो इससे पाकिस्तान को बड़ा धक्का लग सकता है।

7 Feb 2026, 09:39:23 AM IST

Pakistan vs Netherlands Live Score: नीदरलैंड का स्क्वॉड

माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉउड, बास डी लीडे, जैक लायन कैशेट, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स, नूह क्रोएस, रोएलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन, टिम वैन डेर गुग्टेन, साकिब ज़ुल्फ़िकार, फ्रेड क्लासेन

7 Feb 2026, 09:07:58 AM IST

Pakistan vs Netherlands Live Score: पाकिस्तान स्क्वॉड

Pakistan vs Netherlands Live Score: फखर जमान, सईम अयूब, बाबर आजम, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, साहिबजादा फरहान, उस्मान खान, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsक्रिकेटPAK vs NED T20 World Cup: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड से हारते-हारते बचा पाकिस्तान, 3 विकेट से मिली जीत